CG – युवक ने ब्लेड से अपना ही गला रेता: बारात में अचानक डीजे बंद होने पर भड़का युवक… नशे में विवाद करते हुए ब्लेड से अपना ही रेत दिया गला… हालत गंभीर

युवक ने ब्लेड से अपना ही गला रेता

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एक युवक ने अपना ही गला रेत लिया है। बताया जा रहा है की युवक नशे में थे और बारात में अचानक डीजे बंद करने पर विवाद हो गया। इसके बाद शराब के नशे में धुत एक युवक ने ब्लेड से अपना ही गला रेत दिया। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामला गुरुवार रात पोंडी चौकी क्षेत्र के ग्राम बघर्रा का है

नशे की हालत में बाइक चलाते हुए पोंडी पहुंचा
मिली जानकारी के अनुसार, बघर्रा निवासी 29 वर्षीय पवन साहू अपने गांव से भेलवा भावर गांव बारात में शामिल होने पहुचा था। युवक बारात में डीजे की धुन पर थिरक रहा था, तभी अचानक डीजे बंद हो गया। इसी बात को लेकर लोगों के साथ कहा सुनी हुई। उसके बाद युवक ने शराब के नशे में अपने ही गले को ब्लेड से रेत लिया। फिर नशे की हालत में बाइक चलाते हुए पोंडी पहुंच गया। इसके बाद 112 की टीम ने गंभीर हालत में युवक को बोडला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...