दुर्ग में दिनदहाड़े चोरी: लाखों रुपए के जेवरात पार…कैश भी ले गए चोर

भिलाई। चोरी की वारदात इन दिनों दुर्ग जिले में बढ़ती जा रही है। मामला भिलाई-3 थाना क्षेत्र का है। यहां के पचपेड़ी गांव में दिनदहाड़े चोरी हो गई है। सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात और नगदी पार चोरों ने कर दिए। सूचना पर मौके पर पहुंची भिलाई-3 पुलिस जांच में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम पचपेड़ी भिलाई तीन निवासी सुरेश धनकर और उसकी पत्नी मजदूरी का काम करते हैं। घटना के दिन दोनो काम पर निकल गए और उसके बच्चे स्कूल गए थे। शाम को घर लौटने पर मकान का ताला टूटा पड़ा मिला। मकान के भीतर जाकर देखने से परिजनों को पता चला कि आलमारी में रखे लाखो के जेवरात और नगदी 10 हज़ार गायब मिले। आसपास खोजबीन करने पर समान की कोई जानकारी नही मिलने पर परिजन घटना की शिकायत करने पुलिस थाने पहुंचे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Breaking : मंत्री गुरु खुशवंत के बड़े भाई...

रायपुर। सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े पुत्र एवं मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने कांग्रेस पार्टी का...

हनुमान अंश छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, सीएम साय ने...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल के सिनेमाघर में सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। इस अवसर पर...

ओवर रेट शराब बेचने और बड़ी मात्रा में खाली...

रायपुर। प्रदेश में शराब की निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और अवैध शराब निर्माण के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की...

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा : ट्रक-बोलेरो में भिड़ंत,...

रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। सभी छत्तीसगढ़...