पदुमनगर में चोरी: सूने मकान से सोना-चांदी के जेवर पार… पुलिस की पेट्रोलिंग पर उठे सवाल

भिलाई। शादी में गए परिवार के मकान का ताला तोड़कर अज्ञात ने लाखों रुपए का सामान पार कर दिया। पुलिस ने शिकायत के बाद धारा 457, 380 के तहत कार्रवाई की है। भिलाई-3 पुलिस ने बताया कि सुदर्शन निवासी पदुमनगर भिलाई-3 निवासी जी. किरण राव अपने परिवार के साथ शादी में 27 अगस्त को शामिल होने बिलासपुर गए हुए थे। 

शादी निपटाने के बाद दूसरे दिन भिलाई-3 पहुंचने पर मकान के सामने का दरवाजा खुला पड़ा था। भीतर प्रवेश करने पर सारा सामान बिखरा मिला। आलमारी से सोने-चांदी के जेवरात नगदी समेत कई मंहगे सामान गायब मिले।

आसपास खोजबीन करने के बाद सूचना भिलाई तीन पुलिस को दी गई। चोरी हुए सामानों की कीमत करीब 1.50 लाख रुपए आंकी गई है। फिलहाल भिलाई-3 पुलिस ने सिर्फ 48 हजार रुपए का सामान चोरी होना बता रही है। किरण राव छग शासन के हाउसिंग बोर्ड कालोनी परचेस का काम करते है।

मकान में सीसी कैमरा नहीं लगे होन पर आरोपी की शिनाख्त के लिए आसपास के कैमरे से फूटेज निकालने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस पेट्रोलिंग सही नहीं होने से चोरी की वारदात भिलाई तीन में लगातार बढ़ गई है। इसके पूर्व अधिवक्ता और बिजली कर्मी के सूने मकान का भी ताला टूटा था। इसके बावजूद चोर पुलिस गिरफ्त से बाहर है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...