दिवाली में दुर्ग के व्यापारियों का निकल गया दिवाला…एक ही रात में टूटे 3 बड़ी दुकानों के ताले, थाने से महज 500 मीटर दूरी पर हुई ये वारदात

भिलाई। दिवाली में दुर्ग पुलगांव स्थित थोक कपड़ा मार्केट में व्यापारियों का दिवाला निकल गया। बीती रात एक साथ तीन दुकानों का ताला तोड़कर लाखों रुपए कपड़ा शो रुम से पार कर दिए। घटना की जानकारी दुकान खोलने पहुंचने पर चोरी के बारे में पता चल पाया। शिकायत पर पुलिस ने धारा 457, 380 के तहत जुर्म दर्ज किया है। 


पुलगांव पुलिस ने बताया कि ऋषभ नगर दुर्ग निवासी संजय संचेती ने शिकायत दर्ज कराई है। पुलगांव स्थित थोक कपड़ा मार्केट दुकान 14, 15, 16 का ताला तोड़कर कपड़ा और नगदी 3 लाख 20 हजार रुपए अज्ञात ने पार कर दिया है। संचालक जब अपना कपड़ा दुकान खोलने गया हुआ था तो शटर जैसे उठाया सामने सारा सामान बिखरा व गल्ला खुला पड़ा मिला।

परेशान होकर आसपास खोजबीन किया खुछ भी जानकारी नहीं लगने पर पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसी कैमरे से फूटेज बरामद किया। जिसमें चोरी करते युवक दिख रहा है। पुलिस फूटेज निकालकर हर थानो व सोशल मीडिया में वायरल किया जा रहा है। आरोपी ने दुकान के तीनों दराज में रखे नगदी को पार कर दिया है। चोरी में साड़ी समेत महंगे कपड़े दुकान से गायब मिले है। टीआई प्रदीप शौरी ने बताया कि सीसी कैमरे को खंगाला गया है फूटेज में आरोपी दिख रहा है। उसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में सनसनी: महिला थाना के पास मिला युवक...

रायपुर। राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला थाने के पास सड़क किनारे एक युवक...

साय कैबिनेट के बड़े फैसले: अग्निवीरों को छत्तीसगढ़ पुलिस,...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार (22 जुलाई 2026) को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के...

Durg News : पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर...

दुर्ग। पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर ट्रांसपोर्ट का काम दिलाने का झांसा देकर करीब 17.52 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा...

स्कूल बस की चपेट में आने से मासूम...

मोहला-मानपुर। जिले के मानपुर ब्लॉक में एक दर्दनाक सड़क हादसे में करीब तीन वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। हादसा खड़गांव थाना क्षेत्र...