CG – लड़की ने बात किया बंद तो युवक ने मार दिया चाकू: प्रेमिका नहीं करती थी बॉयफ्रेंड से बात… मोबाइल दिखाने को लेकर हो गया विवाद… फिर चाकू से काट दी कलाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ के चिरमिरी में एक युवती पर उसके प्रेमी ने चाकू से हमला कर दिया। प्रेमी ने इसलिए हमला किया क्यों की युवती ने उससे बात बंद कर दिया था।

युवती बिलासपुर में रहकर प्राइवेट जॉब करती है। उसने युवक से बातचीत बंद कर दी, तो वह मिलने के लिए बिलासपुर आ गया और मोबाइल लूटकर चाकू मार दिया। युवती की रिपोर्ट पर आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामला सिविल लाइन थाने का है।

मगरपारा में किराए के मकान में रहने वाली 20 साल की युवती मूलतः चिरमिरी की है। वह यहां पुराना बस स्टैंड के पास शोरूम में काम करती है और अपनी बहन के साथ रहती है। जब वह चिरमिरी में रह कर पढ़ाई करती थी, तब से उसकी पहचान आकाश साहू से है। इस दौरान दोनों के बीच बातचीत होती थी और दोस्ती थी। अब बिलासपुर आने के बाद वह बातचीत बंद कर दी है।

चाकू से काट दी कलाई
युवती ने पुलिस को बताया कि सुबह 11.30 बजे वह किराए के घर में थी। तभी आकाश साहू उससे मिलने आया। युवती के बात नहीं करने पर उससे विवाद करते हुए मोबाइल छीन लिया और जाने लगा। इस पर युवती ने मोबाइल मांगा, तो युवक ने उसे गालियां देनी शुरू कर दी। किराए के मकान से निकलवाने की धमकी देने लगा। युवती के मना करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए चाकू निकालकर उसके कलाई काट दी।

बहन ने किया बीच-बचाव
आकाश के विवाद करने पर युवती की बहन भी आ गई। उसके चाकू मारते देखकर उसने बीच-बचाव किया। इतने में आकाश साहू उसके मोबाइल को लेकर भाग गया। घायल युवती इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने सिविल लाइन थाने पहुंची। उसकी रिपोर्ट पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

Durg News : सराफा व्यापारी की हत्या मामले में...

दुर्ग। अमलेश्वर के समृद्धि ज्वेलर्स हत्याकांड में कोर्ट ने 4 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। पाटन अपर सत्र न्यायालय में न्यायाधीश...

बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास,...

रायपुर। अपनी ही बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म करने वाले 47 वर्षीय पिता को रायपुर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने कठोर सजा सुनाई है। न्यायाधीश...

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...