जीजा ने दी साले की हत्या की सुपारी : भिलाई में शराब दुकान के मैनेजर पर हुआ था जानलेवा हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। भिलाई स्थित आकाश गंगा शराब दुकान के मैनेजर पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को मैनेजर के जीजा ने ही हत्या की सुपारी दी थी। सुपारी देने वाले जीजा की पुलिस तलाश कर रही है। यह मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है।

सुपेला थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया कि उमेश कुमार आकाश गंगा सुपेला स्थित प्रीमियम शराब दुकान का मैनेजर है। 4 अगस्त की रात 10 बजे शराब दुकान बंद कर अंदर कैश मिलान किया। उसके बाद देर रात करीब 1 बजे अपनी बाइक से घर जाने के लिए निकला था। जैसे ही वह गणेश मार्केट के पास पहुंचा, 3 लोगों ने उसका रास्ता रोक लिया। उमेश ने उनका विरोध किया तो उससे मारपीट की गई। एक लड़के ने चाकू निकालकर उसके पेट में घुसा दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से भाग गए।

पुलिस ने घटना स्थल और आसपास के एरिया के 200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाला। CCTV फुटेज में बाइक सवार 3 लोग दिखाई दिए। पुलिस ने संदेहियों के बारे में पूछताछ की। पता चला कि तीनों लोग दुर्ग रहने वाले हैं। आदतन अपराधी हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से घटना में प्रयुक्त बाइक, चाकू और 30 हजार रुपए जब्त किया है।

आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उनकी शराब दुकान के मैनेजर उमेश से कोई दुश्मनी नहीं थी। राजनांदगांव के रहने वाले अश्वनी वर्मा उर्फ आशु ने हत्या करने के लिए 50 हजार रुपए की सुपारी दी थी। पैसों की लालच में उन्होंने उमेश पर जानलेवा हमला किया, लेकिन उसकी जान बच गई। चाकू मारने के बाद आशु ने उन्हें 30 हजार रुपए दिए और 20 हजार रुपए अब तक नहीं दिए हैं।

इसलिए दी थी सुपारी

टीआई राजेश मिश्रा ने बताया कि उमेश आशु का साला है। आशु और उसकी पत्नी के बीच झगड़ा चल रहा है। मामला तलाक तक पहुंच गया है। उमेश अपनी बहन की मदद कर रहा है। इससे आशु ने उसे जान से मरवाने की योजना बनाई और सुपारी दी। आशु अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों को DPI का अल्टीमेटम,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने प्रदेश...

एक ही पेड़ पर युवक-युवती के शव मिलने से...

जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के धाराशिव गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब खेत के पास एक ही पेड़ पर युवक और...

GGU में छात्रों के विरोध के बाद BA-LLB छठवें...

बिलासपुर। गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में BA-LLB छठवें सेमेस्टर की दोबारा परीक्षा कराने के फैसले को लेकर छात्रों का विरोध आखिरकार रंग लाया। छात्रों...

एसीबी की बड़ी कार्रवाई, एक लाख रुपये रिश्वत लेते...

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से बड़ी खबर सामने आई है। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने सक्ती अस्पताल के सिविल सर्जन संतोष पटेल को...