शर्मनाक! स्कूल के टॉयलेट में लगा था हिडन स्पाई कैमरा: महिला शिक्षकों को लाइव देखता था डायरेक्टर, ऐसे खुली पोल

स्कूल के टॉयलेट में लगा था हिडन स्पाई कैमरा

डेस्क। नोएडा के एक प्ले स्कूल से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां थाना फेज-तीन क्षेत्र स्थित एक ‘प्ले स्कूल’ के टॉयलेट में लगे बल्ब के होल्डर में ‘स्पाई कैमरा’ मिलने का मामला सामने आया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज कर पुलिस ने स्कूल के निदेशक नवनीश सहाय को गिरफ्तार कर लिया है। पीटीआई-भाषा की रिपोर्ट के अनुसार, जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि उसी ने ऑनलाइन ‘स्पाई कैमरा’ मंगवाया था।

‘प्ले स्कूल’ की एक शिक्षिका ने पुलिस को बताया कि वह 10 दिसंबर को स्कूल में बने टॉयलेट में गईं। इसी दौरान उनकी नजर बल्ब के होल्डर पर पड़ी। उसमें एक ‘स्पाई कैमरा’ लगा हुआ था। उन्होंने इसकी जानकारी स्कूल के डायरेक्टर नवनीश सहाय को दी।

पहले भी मिल चुका है टॉयलेट में ‘स्पाई कैमरा’
आरोप है कि उन्होंने इस पर न तो कोई कार्रवाई की और न ही कोई जवाब दिया। पीड़िता का दावा है कि इससे पूर्व भी उन्हें स्कूल के टॉयलेट में एक ‘स्पाई कैमरा’ मिला था, जिसे उन्होंने निदेशक को दिया था। शिकायतकर्ता का दावा है कि उन्होंने जब सुरक्षा गार्ड से बात की तो उन्होंने बताया कि यह कैमरा उनसे डायरेक्टर ने ही लगवाया था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पुराने नोट और सिक्के के बदले करोड़ों का झांसा:...

कबीरधाम: छत्तीसगढ़ की कबीरधाम पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसके कारनामे जानकर कोई भी हैरान रह...

CG में आकाशीय बिजली का कहर: महिला और 4...

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के ग्राम जवाली में गुरुवार दोपहर तेज बारिश के दौरान गाज (आकाशीय बिजली) गिरने से एक दर्दनाक हादसा हो...

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में 19 सितंबर से बदलेगा...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों की शांति के बाद एक बार फिर मानसून सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर द्वारा...

पाटन चुनाव मामला : भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पाटन विधानसभा चुनाव से जुड़े मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से दायर आवेदन को हाईकोर्ट ने खारिज कर...