दुर्ग समेत 15 जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले दो दिनों से दुर्ग, रायपुर समेत आसपास के इलाकों में दो दिनों में हल्की बारिश हुई है। मंगलवार को प्रदेश के कई जिलों में हल्की तो कई जिलों में भारी बारिश हुई है। सुकमा और बस्तर क्षेत्र में भारी बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात बन चुके हैं। वहीं आज सुबह दुर्ग में भी तेज बारिश हुई है। मौसम विभाग ने दुर्ग समेत प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने प्रदेश में होने वाली बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। वहीं मौसम विभाग ने बताया कि, राजधानी रायपुर में आज दिनभर बादल छाए रहेंगे।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के 15 से ज्यादा जिलों में जमकर बारिश होगी। बस्तर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग में आज भारी बारिश देखने को मिलेगी। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्सों में अगले दो दिनों तक भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार, नारायणपुर, कोंडागांव, बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, रायगढ़, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, राजनांदगांव, कबीरधाम, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, कांकेर, और सुकमा जिले में बारिश होने की संभावना जताई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...