रायपुर में आज शाम नहीं आएगा पानी, 6 घंटे बंद रहेगी बिजली, जानिए कौन-कौन से इलाके रहेंगे प्रभावित

रायपुर. राजधानी रायपुर के कई इलाको में आज शाम पानी की सप्लाई नहीं होगी। बिजली कंपनी 33 केवी लाइन के मेंटनेंस का काम करेगी इसलिए सुबह से दोपहर तक 6 घंटे का बिजली शटडाउन रहेगा। इसके चलते शाम के समय पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी।

रायपुर नगर निगम के फिल्टर प्लांट के कार्यपालन अभियंता नरसिंह फरेंद्र ने बताया कि यह शटडाउन गुरुवार 16 अक्टूबर को किया जाएगा। इसकी वजह से 80 एमएलडी, 150 एमएलडी और नया 80 एमएलडी वाटर प्लांट से जुड़ी कुल 42 पानी की टंकियों से पानी की सप्लाई शाम को बंद रहेगी।

इन इलाकों में शाम को नहीं होगी पानी सप्लाई
डगनिया, गंज, गुढियारी, राजेन्द्र नगर, तेलीबांधा, शंकर नगर, खमतराई, भनपुरी, ईदगाहभाठा (पुरानी टंकी), श्याम नगर। भाठागांव, चंगोराभाठा, कुशालपुर, डीडी नगर, ईदगाहमाठा, सरोना, टाटीबंध, कोटा, कबीर नगर, जरवाय, गोगांव, मठपुरैना, लालपुर, अमलीडीह, अवंति विहार, मण्डी, मोवा, सड्डू, दलदल सिवनी, रामनगर, कचना, आमासिवनी, देवपुरी, बोरियाखुर्द, जोरा, भनपुरी नया, रायपुरा, कुकुरबेडा। बैरन बाजार (नया), देवेंद्र नगर (नया), संजय नगर, मोतीबाग।

16 अक्टूबर को सुबह पानी की सप्लाई होगी। शाम को इन इलाकों में पानी नहीं मिलेगा। 17 अक्टूबर से पानी की सप्लाई सामान्य रूप से बहाल कर दिया जाएगा। शहर के बाकी हिस्सों में जहां अन्य टंकियों और पावर पंपों से सप्लाई होती है, वहां पानी की आपूर्ति पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में ‘भीम का मैंगो’ आइस कैंडी की बिक्री...

दुर्ग। जिले में बिकने वाली 'भीम का मैंगो' (ग्रीन कलर) आइस कैंडी के एक बैच की बिक्री पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने तत्काल प्रभाव...

शादी का झांसा देकर शिक्षिका से दुष्कर्म, गर्भवती होने...

बलौदाबाजार। शादी का झांसा देकर एक युवती का शारीरिक शोषण करने, गर्भवती होने के बाद शादी से इनकार करने और लगातार मानसिक प्रताड़ना देने...

महासमुंद में मिले हीरे : सीएम साय ने कहा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र स्थित बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में वैज्ञानिक अन्वेषण...

CG News : रेत में दफन मिला युवती का...

महासमुंद। जिले में एक 18 वर्षीय युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवती का शव नाले की रेत में दफन अवस्था...