नेहरू नगर में निर्माणधीन अटल स्मारक से सरिया चुराने वाला चोर गिरफ्तार

भिलाई। भिलाई में सरिया चोरी करने वाले शातिर चोर को 11 फरवरी 2025 को, एक व्यक्ति ने थाना हाजिर होकर लिखित शिकायत की कि बाल उघान नेहरू नगर में निर्माणाधीन भारत रत्न अटल स्मारक से अज्ञात चोर ने सरिया काटकर चुरा लिया है। इस रिपोर्ट पर थाना सुपेला में अपराध दर्ज कर लिया गया और मामले की जांच शुरू की गई। आरोपी गुलजार सिंह के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के निर्देश पर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर भिलाई) सुखनंदन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक सत्यप्रकाश तिवारी के मार्गदर्शन में सुपेला पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी गुलजार सिंह (38 वर्ष) को गिरफ्तार किया। आरोपी को कोसानाला के पास घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी के पास से 18 नग लोहे के सरिये बरामद किए गए।

आरोपी को 12 फरवरी 2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया। आरोपी आदतन अपराधी है और इससे पहले भी इस तरह की घटनाओं में जेल जा चुका है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश मिश्रा, सउनि राजेश सिंह, प्र.आर. जसपाल सिंह, आर. विवेक सिंह, आर. अजित सिंह और चालक आरक्षक बसंत मढ़रिया का विशेष योगदान रहा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG का ‘साइको सीरियल किलर’: शराब में सुहागा मिलाकर...

CG बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।...

भिलाई में चाकूबाजी, बदमाशों ने युवक की गर्दन पर...

दुर्ग। भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत वृंदा नगर कैंप-1 में देर रात चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार,...

बांध में नाव पलटने से बड़ा हादसा, मछली पकड़ने...

सूरजपुर। जिले के करंजी चौकी क्षेत्र के बतरा इलाके में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। बांध में मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों...

CG News : शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, DEO...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक शिक्षक और शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा...