पति का इलाज कराने गए थे AIIMS रायपुर, भिलाई के घर में हो गया कांड: चोरों ने पहले लुटा सामान… फिर घर में लगा दी आग, पॉश इलाके का है मामला; पढ़िए

भिलाई। भिलाई में चोरों की हौसले बुलंद है। इसका प्रमाण सुपेला थाना क्षेत्र में मिला। दरहसल भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र में एक अजीब चोरी का मामला प्रकाश में आया है। असल में चोरों ने पहले एक घर का ताला तोड़कर चोरी के वारदात को अंजाम दिया। उसके बाद चोरों ने घर में लगा दी। घर में आग लगने की वजह से मकान मालिक ने पुलिस को फोन किया था, लेकिन जब घर का सारा सामान जल गया और अंदर उसने देखा कि घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ है और अंदर आलमारी भी टूटी है। तब उसे पता लगा कि ये सारा गेम चोरों का है। ताकि ये मामला एक घटना लगे न की चोरी की वारदात। से घर में रखे बुक-कॉपी भी जल कर खांक हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार ,नेहरु नगर ईस्ट निवासी विभारानी साहू ने सुपेला थाने में उसके घर में चोरी और आग लगाने की शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि उसके पति का इलाज रायपुर एम्स में चल रहा था। इसलिए वो 11 अक्टूबर से 14 दिसंबर तक वहीं थीं। 14 दिसंबर को वहां से भिलाई घर लौटी। उसके बाद 18 दिसंबर को पति व बच्ची को लेकर अपने मायके चली गई। 19 दिसंबर की रात 11.30 बजे पड़ोसी ने फोनकर बताया कि घर में आग लग गई है। सूचना मिलते ही विभारानी ने सबसे पहले डायल 112 में फोन करके सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस व फायर बिग्रेड की टीम पहुंचे, लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता है घर का सारा सामान जलकर राख हो गया था।

हालत ये थी कि घर के अंदर रखा एक भी सामान ऐसा नहीं था जो न जला हो। आग बुझने के बाद विभारानी जब घर के अंदर गईं तो देखा कि अंदर रखी लोहे की आलमारी का दरवाजा खुला है और वो टूटा है। घर के बाहर मेन दरवाजे पर ताला लगा था। वो भी टूटा हुआ पड़ा है। इससे उन्हें शंका हुई कि उनके घर में पहले चोरी की गई, उसके बाद आग लगा दी गई। विभा रानी ने बताया कि घर में लैपटॉप, बेटी की कॉपी किताबें, कपड़े, जेवर, नगदी, पलंग, ड्रेसिंग टेबल, किचन का सामान, दवाइयां, कूलर, दरवाजा, खिड़की, ग्रिल, और गिफ्ट आइटम सब जलकर राख हो गया है। उन्होंने बताया कि उनका कई लाख रुपए का सामान चोरी हो गया है और जला दिया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG का ‘साइको सीरियल किलर’: शराब में सुहागा मिलाकर...

CG बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।...

भिलाई में चाकूबाजी, बदमाशों ने युवक की गर्दन पर...

दुर्ग। भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत वृंदा नगर कैंप-1 में देर रात चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार,...

बांध में नाव पलटने से बड़ा हादसा, मछली पकड़ने...

सूरजपुर। जिले के करंजी चौकी क्षेत्र के बतरा इलाके में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। बांध में मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों...

CG News : शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, DEO...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक शिक्षक और शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा...