दुर्ग जिले में निगम के 2 सब इंजीनियर के घर में चोरों ने डाला डाका; स्टाफ क्वार्टर से कैश और सोने-चांदी की जेवरात पार… CCTV फुटेज में कैद हुआ एक आरोपी; जांच में जुटी पुलिस

  • दुर्ग जिले के भिलाई के दो SE के घरों में बड़ी चोरी
  • सोने-चांदी, कैश समेत लाखों का सामान पार
  • सुनसान माकन देख कर चोरों ने दिया वारदात को अंजाम

दुर्ग। दुर्ग जिले के भिलाई शहर में बड़ी चोरी की वारदात हुई है। नगर निगम में पदस्थ दो सब इंजीनियरों के घर में चोरों ने कैश समेत लाखों का सामान पार कर लिया है। इसकी शिकायत सुपेला पुलिस थाना में कर दी गई है। पुलिस मामले की विवेचना में लग गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सुपेला पुलिस थाना के टीआई दुर्गेश शर्मा खुद घटनास्थल पर पहुंचकर जांच करते नजर आए। इंजीनियरों के घरों से लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात और नगदी चोरी हुई है।

सुपेला पुलिस थाना TI दुर्गेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि, 77 MLG फिल्टर प्लांट में पोस्टेड नगर इंजीनियर सन्नी जांभुकर निगम के स्टाफ क्वार्टर में रहते है। उन्होंने शिकायत दर्ज कराई है कि उनके घर में उनकी पत्नी रीमा जांभुलकर और लड़का रहते हैं। 24 फरवरी की सुबह 9.30 बजे वे घर में ताला लगाकर अपने घर चरोदा गए थे। अगले दिन शाम 6 बजे जब वो वापस भिलाई आए तो देखा कि घर के अंदर का सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा था।

चोरी की वारदात के बाद सुपेला टीआई दुर्गेश शर्मा व अन्य पुलिस कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। बारीकी से जांच की गई। वहां लगे CCTV कैमरे के फुटेज को खंगाला गया। उसमें एक आरोपी का फुटेज कैमरे में कैद हो गया है। हुलिए के आधार पर पुलिस उसकी पतासाजी कर रही है। चोर दीवार फांदकर घर के अंदर दाखिल हुए थे।

घर के सामने के दरवाजा की कुंडी टूटी हुई थी। चोर ने वहां आलमारी का लॉकर तोड़कर उसमें रखे दो सोने के कंगन, एक सोने का कड़ा, एक सोने का हार, एक सोने का नेकलेस, एक सोने का मंगलसूत्र, चार सोने की अंगुठी, दो सोने की चेन, पच जोड़ी सोने का नथ और नगदी रकम सहित 10 लाख से अधिक की चोरी कर ले गए।

नगर पालिका कुम्हारी में उप अभियंता के घर पर भी चोरी

नगर निगम स्टाफ क्वार्टर में रहने वाले इंजीनियर रेवती रमन शर्मा ने भी अपने घर में बड़ी चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वो नगर पालिका कुम्हारी में उप अभियंता के पद पर पदस्थ है। 18 फरवरी की सुबह 10.30 बजे वो अपने परिवार के साथ घर में ताला लगाकर अपने गृहग्राम कवर्धा बहन की शादी में गए थे।

25 फरवरी की शाम 6.17 बजे घर में काम करने वाली बाई ने फोन कर बताया कि घर के सामने का ताला टूटा हुआ है। वे घर लौटे तो देखा कि सामने के दरवाजा का ताला टूटा हुआ था। आलमारी का लॉकर का ताला टूटा हुआ था। बिस्तर के नीचे छिपा करके रखे 15 लाख रुपए नगद गायब थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महतारी वंदन योजना में 27 हजार अपात्र! हजारों महिलाओं...

रायपुर। रायपुर में महतारी वंदन योजना के हजारों हितग्राहियों को अपात्र बताए जाने के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस का कहना...

जादू टोना के आरोप में 9वीं के छात्र को...

रायपुर। राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में जादू टोना के आरोप में 9वीं के बच्चे को टीसी देने का मामला सामने...

बीएसपी स्क्रैप चोरी मामले में रायपुर पावर एंड स्टील...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के स्क्रैप चोरी मामले में पुलिस ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए चोरी का स्क्रैप खरीदकर औद्योगिक संस्थान में...

पुराने नोट और सिक्के के बदले करोड़ों का झांसा:...

कबीरधाम: छत्तीसगढ़ की कबीरधाम पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसके कारनामे जानकर कोई भी हैरान रह...