भिलाई में आयोजित तृतीय राष्ट्रीय अरबिद महिला पाठचक्र सम्मेलन… सांसद विजय बघेल हुए शामिल, जानिए खासियत

भिलाई। महात्मा गांधी कला मंदिर, सिविक सेंटर, भिलाई में तृतीय राष्ट्रीय अरबिद महिला पाठचक्र का दो दिवसीय सम्मेलन योग साधना केन्द्र साधकों द्वारा आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में विजय बघेल, सांसद दुर्ग लोकसभा, अपर्णा राय, हेमन्त बारिक, रजनीकांत शर्मा, सपन सरकार, इंद्ररानी घोष और सांसद धर्म पत्नी रजनी बघेल उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि विजय बघेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि कलकत्ता और ओडिशा के बाद भिलाई में तृतीय राष्ट्रीय अरबिद महिला पाठचक्र सम्मेलन का आयोजन हो रहा है, जिसकी तैयारी काफी समय से चल रही थी। उन्होंने कहा कि आज हम जो जीवन जीते हैं, उसमें हमें एक दूसरे से सीखने, मनोबल बढ़ाने और आशीर्वाद लेने की आवश्यकता है।

उन्होंने यह भी कहा कि आज की महिला देवी स्वरूप है और किसी भी क्षेत्र में उनका उच्च स्थान होना चाहिए। हमारे समाज में 70 प्रतिशत से अधिक महिलाएं और बच्चे हैं, और यह महिलाएं ही हमारे परिवार और समाज की केंद्रीय भूमिका निभाती हैं। विजय बघेल ने यह भी उल्लेख किया कि प्रभु श्री अरविंद ने कहा था कि भारत पूरे विश्व का गुरु बनेगा, और इसमें भारतीय महिलाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होगी।

उन्होंने बताया कि हमें यह समझने की आवश्यकता है कि हमारे जीवन के हर क्षण में भगवान को कैसे अपनाया जाए और उन्हें अपना मार्गदर्शक कैसे बनाएं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि माता कौशल्या, राम, कृष्ण, विवेकानंद, झांसी की रानी, राधा रानी जैसे महान व्यक्तित्वों ने इस धरती पर जन्म लिया है। इस देव मुहूर्त में हमें आदर्श मां बनने का महान दायित्व है।

विजय बघेल ने अंत में यह भी कहा कि महिलाओं और समाज को अपनी निम्न प्रकृति जैसे क्रोध, हिंसा, घमंड, वासना, ईर्ष्या, लोभ, बुरे विचार, आलस्य और अविश्वास आदि का त्याग करना चाहिए ताकि हम एक अच्छे समाज की स्थापना कर सकें। इस सम्मेलन का उद्देश्य महिलाओं को उनके जीवन में उच्चतम स्तर तक पहुंचने के लिए प्रेरित करना और उनके महत्व को समाज में उजागर करना था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जामुल नगर पालिका के वार्डों के आरक्षण की तिथि...

दुर्ग। जामुल नगर पालिका परिषद के आगामी निर्वाचन को लेकर वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है। नगर पालिका के वार्डों के...

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, मंत्री...

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब में रविवार को आयोजित महिला पत्रकारों का तीज महोत्सव पारंपरिक उल्लास, उमंग और आत्मीयता के रंगों से सराबोर रहा। कार्यक्रम...

दिल्ली में गिरी इमारत, दुर्ग के छात्र की मौत,...

दुर्ग/नई दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को हुए भीषण इमारत हादसे में छत्तीसगढ़ के दुर्ग निवासी 20 वर्षीय छात्र युवराज सोनी...

​सह-नागरिकताः राष्ट्र निर्माण में भारतीय मुस्लिमों की भूमिका

नई दिल्ली। ​भारत दुनिया के सबसे विविध देशों में से एक है, जहाँ विभिन्न धर्मों, भाषाओं, संस्कृतियों और परंपराओं से संबंधित लोग रहते हैं।...