इस मशहूर एक्ट्रेस का हुआ एक्सीडेंट: टूटी हाथ की दो हड्डियां, पति ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

इस मशहूर एक्ट्रेस का हुआ एक्सीडेंट

डेस्क। छोटे पर्दे की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी के लाखों चाहने वाले हैं. एक्ट्रेस अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने नेचर के लिए भी जानी जाती हैं. इसी बीच दिव्यांका के चाहने वालों के लिए एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. दिव्यांका का एक्सीडेंट हो गया है. जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया. इस बात की जानकारी दिव्यांका के पति विवेक दहिया और पीआर टीम की तरफ से सोशल मीडिया पर दी गई है.

टीवी एक्ट्रेस फिलहाल मेडिकल केयर में हैं. माना जा रहा है कि बीते दिन उनका एक्सीडेंट हुआ है. साथ ही ये भी जानकारी मिली है कि दिव्यांका की बांह की दो हड्डियां टूट गई हैं. विवेक ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दिव्यांका के हाथ का एक एक्स-रे भी शेयर किया है. फिलहाल एक्ट्रेस को कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हैं. जैसे ही विवेक को दिव्यांका के एक्सीडेंट की खबर मिली उन्होंने अपना लाइव सेशन कैंसिल कर दिया और तुरंत अस्पताल पहुंचे.

जिसके बाद पीआर टीम ने पोस्ट करते हुए लिखा कि ‘हमें ये बताते हुए दुख हो रहा है कि विवेक का कल होने वाला लाइव सेशन पोस्टपोन कर दिया गया है. कुछ घंटे पहले दिव्यांका का एक्सीडेंट हो गया था और अब वह मेडिकल केयर में हैं. जब तक वह ठीक नहीं हो जाती विवेक उनके साथ रहेंगे. आपकी समझ और सपोर्ट के लिए आपका धन्यवाद. और दिव्यांका के जल्द ही ठीख होने की कामना में हमारा साथ दीजिए. विवेक जल्द आप सभी के साथ जुड़ेंगे.’

बता दें, दिव्यांका और विवेक की मुलाकात उनके मशहूर सीरियल ये हैं मोहब्बतें के सेट पर ही हुई थी. इस सीरियल में दिव्यांका लीड रोल में थीं और उन्हें उनके किरदार के लिए दर्शकों का खूब प्यार भी मिल रहा था. इसी शो में विवेक की भी एंट्री हुई थी. जहां दोनों की एक-दूसरे से पहली बार मुलाकात हुई. फिर दोनों के परिवार ने इस मुलाकात को आगे बढ़ाने को कहा. जिसके बाद 8 जुलाई 2016 में दोनों शादी कर ली.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई की सोनम शर्मा का भारतीय टीम में चयन,...

भिलाई। नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के लिए यह एक अत्यंत गौरवशाली और ऐतिहासिक क्षण है। भिलाई की प्रतिभावान खिलाड़ी सोनम शर्मा का चयन आगामी...

दुर्ग में 4.90 लाख की उठाईगिरी का खुलासा: शोरूम...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने कार का शीशा तोड़कर 4 लाख 90 हजार रुपये की नगदी चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों...

छात्रा से 14.50 लाख कैश और 450 ग्राम सोने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक छात्रा से 14.50 लाख रुपये नकद और करीब 450 ग्राम सोने के जेवर ठगने का सनसनीखेज मामला सामने आया...

विश्वास और ज्ञान का संगमः सशक्त, एकजुट और समृद्ध...

नई दिल्ली। विश्वास लोगों को मूल्य देता है। ज्ञान लोगों को कौशल देता है। बुद्धिमत्ता सिखाती है कि इन दोनों का उपयोग समाज के...