भिलाई में हजारों स्टूडेंट्स ने प्रतिवर्ष 100 घंटे सफाई करने की ली शपथ: विधायक रिकेश ने दिलाई स्वच्छता की शपथ… पूर्व अंतराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी राजेश चौहान भी हुए शामिल

भिलाई। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अंतर्गत मंगलवार को भिलाई निगम द्वारा शकुन्तला विद्यालय, शंकराचार्य इंजीनियरिंग कालेज में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें शकुन्तला विद्यालय, शासकीय स्कूल, शंकरा चार्य इंजीनियरिंग कालेज, डीपीएस स्कूल दुर्ग के छात्र-छात्रा एवं उनके शिक्षक, प्राचार्य, प्रोफेसर आदि की उपस्थिति में वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन द्वारा स्वच्छता शपथ दिलाई गई। सभी ने अपने घर, परिवार, कार्य स्थल से सफाई की शुरूवात करने का संकल्प लिये।

विधायक रिकेश सेन ने बच्चो को संबोधित करते हुए कहा कि लोग पहले कुछ भी खा कर प्लास्टिक, रेपर इधर-उधर सड़को में फेंक देते थे। अब वही बच्चे स्वयं अपने माता-पिता को सचेत करते है। कुड़े, कचरे को डस्ट बीन में ही डालने के लिए प्रेरित करते है। स्वच्छता से जुड़कर बच्चे स्वयं जागरूक हुए, अपने परिवारो एवं दुसरे लोगो को भी जागरूक कर रहे है। कार्यक्रम के दौरान गुब्बारा उड़ाकर स्वच्छता का संदेश दिये गये। कार्यक्रम के अंत में स्वच्छता स्लोगन लिखकर सभी ने हस्ताक्षर किये एवं हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम संचालित हुआ।

\कार्यक्रम के दौरान नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा, पूर्व अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी राजेश चौहान, स्वास्थ्य अध्यक्ष लक्ष्मीपति राजू, आयुक्त बजरंग दुबे, शकुंतला विद्यालय के डायरेक्टर संजय ओझा, अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी,जोन आयुक्त सतीश यादव, येशा लहरे, अजय सिंह राजपूत, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, जनसम्पर्क अधिकारी अजय शुक्ला, अभियंता अरविंद शर्मा, स्वेता महेश्वर जोन स्वास्थ्य अधिकारी अनिल मिश्रा अंकित सक्सेना इत्यादि उपस्थित रहे। विद्यालय एवं महाविद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं स्पोर्ट्स ऑफिसर इत्यादि उपस्थित रहे अंत में विधायक रिकेश सेन ने स्वच्छता जागरूकता के लिए कन्या शाला वैशाली नगर में जाकर बच्चो के साथ मिलकर सफाई भी किये।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, मंत्री...

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब में रविवार को आयोजित महिला पत्रकारों का तीज महोत्सव पारंपरिक उल्लास, उमंग और आत्मीयता के रंगों से सराबोर रहा। कार्यक्रम...

दिल्ली में गिरी इमारत, दुर्ग के छात्र की मौत,...

दुर्ग/नई दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को हुए भीषण इमारत हादसे में छत्तीसगढ़ के दुर्ग निवासी 20 वर्षीय छात्र युवराज सोनी...

​सह-नागरिकताः राष्ट्र निर्माण में भारतीय मुस्लिमों की भूमिका

नई दिल्ली। ​भारत दुनिया के सबसे विविध देशों में से एक है, जहाँ विभिन्न धर्मों, भाषाओं, संस्कृतियों और परंपराओं से संबंधित लोग रहते हैं।...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...