PM मोदी की रायपुर सभा में भिलाई से जाएंगे हजारों कार्यकर्ता: भिलाई निगम उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह को भी मिली जिम्मेदारी, तैयारी में जुटे

भिलाई। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 जुलाई को रायपुर आ रहे हैं। उनकी जनसभा भव्य होने वाली है। जनसभा को भव्य बनाने का जिम्मा भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को मिला है। प्रदेशभर से लोग आएंगे। पीएम मोदी की जनसभा के लिए भिलाई निगम के उप नेता प्रतिपक्ष व प्रदेश नगरीय निकाय प्रकोष्ठ भाजपा के प्रदेश प्रचार मंत्री दया सिंह को भी जिम्मेदारी मिली है।

दया सिंह अपनी टीम के साथ रायपुर जाएंगे। इसकी तैयारी में जुट गए हैं। दया सिंह ने बताया कि नगरीय निकाय प्रकोष्ठ भाजपा के प्रदेश संयोजक प्रफुल्ल विश्वकर्मा के निर्देश के बाद सभी निकायों में पार्षदों को अपने-अपने क्षेत्र से लोगों को ले जाने के लिए कहा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लोग नजदीक से सुनेंगे।

यह हमारा सौभाग्य है कि उन्हें हम सामने से सुन पाएंगे। भिलाई निगम क्षेत्र से भी हजारों कार्यकर्ता रायपुर में आयोजित जनसभा को सुनने के लिए जाएंगे। आपको बता दें कि, इसकी तैयारी शुरू हो गई है। कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए गए हैं। सभी भाजपा पार्षदों को निर्देश पार्टी संगठन की ओर से जारी हो चुके हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

NIT में ‘खेलो इंडिया संवाद’ का आयोजन; वर्चुअली जुड़े...

रायपुर: राष्ट्रीय खेल दिवस और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर एनआईटी (NIT) रायपुर में ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम का...

MP में दर्दनाक हादसा: जांजगीर के परिवार की 3...

जांजगीर-चांपा / इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में रोजी-रोटी की तलाश में गए छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के एक परिवार पर दुखों का पहाड़...

CG प्रशासनिक फेरबदल: 6 अधिकारियों के ट्रांसफर, जानिए किसे...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) के 6 वरिष्ठ अधिकारियों का स्थानांतरण किया है।...

नेपाल में बाढ़-भूस्खलन से तबाही पर CM साय ने...

रायपुर। नेपाल में भीषण बाढ़ और भूस्खलन से हुई जनहानि पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने...