भिलाई में कटरबाजी, पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा; धारदार कटर से युवक पर जानलेवा हमला का मामला… दोस्तों से बात कर रहा था पीड़ित, इसी दौरान हमला… जानिए क्या था विवाद?

भिलाई। भिलाई के सेक्टर-1 में हुए धारदार कटर से जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए तीन आरोपियों को कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने पूर्व में हुए विवाद को लेकर एक युवक पर घातक हमला किया था। पुलिस ने हमले में इस्तेमाल किया गया कटर और मोटरसाइकिल को भी बरामद कर लिया है। यह गिरफ्तारी दुर्ग जिले के पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के मार्गदर्शन में हुई, जिसमें अति. पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक सत्यप्रकाश तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।मामला भट्ठी थाना क्षेत्र का है।

घटना की जानकारी के अनुसार, 19 वर्षीय अंशुल नाहर ने शिकायत दर्ज करवाई कि करीब 15 दिन पूर्व उसका देवज्ञय कोठारी उर्फ राजा बाबू के साथ विवाद हुआ था। दिनांक 24 सितंबर को दोपहर 2:30 बजे के आसपास, जब अंशुल अपने साथियों के साथ बी-मार्केट में बातचीत कर रहा था, उसी समय देवज्ञय कोठारी अपने दो साथियों एस. राजकुमार और उर्फ फिरोज के साथ वहां पहुंचा। देवज्ञय ने पुरानी रंजिश के चलते अंशुल पर हमला कर दिया और एस. राजकुमार ने धारदार कटर से उसकी गर्दन पर वार किया।

अंशुल ने बचने की कोशिश की, जिससे उसके सीने और हाथ पर गहरी चोटें आईं। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी देवज्ञय कोठारी और उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से घटना में इस्तेमाल किया गया स्टील का धारदार कटर और मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। सभी आरोपियों को कानूनी कार्यवाही के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। पुलिस टीम में भट्ठी थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश साहू और उनकी टीम कार्यवाही में उनि एस.एन.सिंह, सउनि भारत चौधरी, नागेन्द्र बंछोर प्र.आर. गुरजीत सिंह, आरक्षक हिरेश साहू, विश्वजीत सिंह, अमित सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

घटना के तुरंत बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी देवज्ञय कोठारी और उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से घटना में इस्तेमाल किया गया स्टील का धारदार कटर और मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। सभी आरोपियों को कानूनी कार्यवाही के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। पुलिस टीम में निरीक्षक राजेश साहू और अन्य अधिकारियों की सराहनीय भूमिका रही। गिरफ्तार आरोपियों में देवज्ञय कोठारी उर्फ राजा बाबू (19), एस. राजकुमार (19) और रेहान अहमद उर्फ फिरोज (42) शामिल हैं, जो अब जुडिशियल कस्टडी में जेल में हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राजनांदगांव रिसॉर्ट में युवती की मौत का मामला: हाईकोर्ट...

राजनांदगांव। जिले के सोमनी थाना क्षेत्र स्थित एक रिसॉर्ट में भिलाई की युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट...

दिवाली से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, दुर्ग...

दुर्ग। दीपावली के त्योहार से पहले मिठाई दुकानों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और साफ-सफाई सुनिश्चित करने के लिए खाद्य विभाग की जांच लगातार...

छत्तीसगढ़ी फिल्म निर्माता-निर्देशक प्रेम चंद्राकर की माता दशोदा बाई...

दुर्ग। आदर्श नगर दुर्ग निवासी दशोदा बाई चंद्राकर का 4 नवंबर को निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार और शुभचिंतकों में...

राजनांदगांव में खाकी पर दाग : 5 लाख की...

राजनांदगांव। निजी लोन के विवाद को निपटाने के नाम पर पांच लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने...