CG में भीषण हादसा : तालाब में गिरी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, 3 दोस्तों की मौत, क्रिकेट खेलकर लौटते वक्त हुआ हादसा

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में शनिवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। कालीपुर स्थित तालाब में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर जा गिरी। इस हादसे में स्कार्पियों में सवार तीन युवकों की तालाब में डूबने से मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस जवानों ने गाड़ी का कांच तोड़कर चार अन्य युवकों की जान बचाई। हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर है। यह घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक और घायल सभी युवक शनिवार को क्रिकेट खेलने के बाद कालीपुर से जगदलपुर लौट रहे थे। रात के समय अचानक स्कॉर्पियो चालक का वाहन पर से नियंत्रण हट गया और बेकाबू स्कार्पियों सीधे तालाब में जा गिरी। स्कार्पियो के पानी में डूबते ही उसमें सवार युवकों में चीख-पुकार मच गई।

हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों की नजर तालाब में डूबते वाहन पर पड़ी। स्थानीय लोगों ने बिना देरी किए पुलिस को इस घटना की सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची सिटी कोतवाली पुलिस के जवानों ने हालात की गंभीरता को देखते हुए तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। जवानों ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए स्कॉर्पियो का कांच तोड़ा और वाहन में फंसे चार युवकों को बाहर निकालकर सुरक्षित किया। घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

हालांकि इस हादसे में स्कार्पियों सवार तीन युवकों को बचाया नहीं जा सका। तालाब के गहरे पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई। मृतकों की पहचान जगदलपुर निवासी 41 वर्षीय मनीष नेवर, 33 वर्षीय शेखर और 38 वर्षीय भावेश नागे के रूप में हुई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता संक्रमण, एक दिन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 8 सितंबर को प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए...

पिपरिया जलाशय में हादसा: दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे...

छुईखदान। पिपरिया जलाशय (नथेला बांध) में बुधवार सुबह दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 12वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र...

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...