रायपुर में मिले कोरोना के तीन नए मरीज, कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं, एक्टिव केस अब 10 हुए

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर corona के मरीज बढ़ने लगे हैं।राजधानी रायपुर में मंगलवार को कोरोना के 3 और नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही जिले में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 10 हो गई है। लोगों में इस बात को लेकर चिंता है कि बिना ट्रैवल हिस्ट्री के भी मरीज मिल रहे हैं।

इन नए मरीजों के बाद अब जिले में कुल 12 केस सामने आ चुके हैं, जिनमें से 2 मरीज रिकवर हो चुके हैं। फिलहाल 9 मरीजों को होम क्वारैंटाइन में रखा गया है और 1 मरीज निजी अस्पताल में भर्ती है।

स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि राजधानी में सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार जैसे लक्षणों वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसे लेकर नई एडवाइजरी भी जारी की गई है। स्वास्थ्य विभाग ने निर्देश दिए हैं कि अगर किसी मरीज में इन्फ्लुएंजा लाइक इलनेस (ILI) या सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी इलनेस (SARI) के लक्षण दिखें तो उनकी तुरंत सूचना इंटीग्रेटेड हेल्थ इंफॉर्मेशन सेंटर में दी जाए।

जरूरत पड़ने पर ऐसे मरीजों के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए एम्स रायपुर भेजे जाएंगे। इसके साथ ही मितानिनों को निर्देशित किया गया है कि वे समुदाय स्तर पर ऐसे लक्षणों की जानकारी जुटाएं और रिपोर्ट करें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG का ‘साइको सीरियल किलर’: शराब में सुहागा मिलाकर...

CG बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।...

भिलाई में चाकूबाजी, बदमाशों ने युवक की गर्दन पर...

दुर्ग। भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत वृंदा नगर कैंप-1 में देर रात चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार,...

बांध में नाव पलटने से बड़ा हादसा, मछली पकड़ने...

सूरजपुर। जिले के करंजी चौकी क्षेत्र के बतरा इलाके में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। बांध में मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों...

CG News : शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, DEO...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक शिक्षक और शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा...