CG – आदमखोर तेंदुए ने किया अटैक ! खेत के पास पहुंचा और अधेड़ पर किया हमला… हो गई मौत… अब तक तेंदुए के हमले से तीन लोगों ने गवाई जान

मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर। पिछले कुछ दिनों से तेंदुए की खौफ से लोगों का घर से निकलना दुभर हो गया है। जिले में एक महीने के अंदर तेंदुए के हमले से यह तीसरी मौत है। एक महीने में तेंदुए ने चौथी बार किसी शख्स पर हमला किया है। जिससे उसकी मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक मृतक खेत में काम करने गया हुआ था, उसी दौरान तेंदुए ने हमला किया। बताया जा रहा है कि रविवार शाम को जनकपुर निवासी रनबदन अपने खेत में फसल की रखवाली कर रहा था। उसी वक्त अचानक से तेंदुआ पहुंच गया और उसने अधेड़ पर हमला कर दिया। मामला जनकपुर इलाके का है।

घटना का पता तब चला, जब कुछ ग्रामीण उस खेत के पास पहुंचे थे। वहां पर रनबदन का शव पड़ा हुआ था। इसके बाद वन विभाग को इस बात की सूचना दी गई थी। खबर मिलते ही मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची और शव को पोस्मार्टम के लिए भेजा गया।

वहीं क्षेत्र के विधायक गुलाब कमरो ने वन मंत्री को पत्र लिखकर इलाके में लगातार हो रहे तेंदुए के हमले से निजात दिलाने की बात कही है। उन्होंने लिखा है कि तेंदुए आदमखोर हो चुका है उसे जल्द पकड़ने की व्यवस्था की जाए।

यह तेंदुआ जिले के अलग-अलग इलाकों में विचरण कर रहा है। इसके पहले 3 जनवरी को इसने सिंगरौली गांव में एक महिला की जान ली थी। तब भी लोगों ने मांग की थी कि इसे जल्द पकड़ लिया जाए। फिर इसे पकड़ने जंगलों में पिंजरे लगाए गए थे। फिर भी तेंदुआ पकड़ में नहीं आया।

Exit mobile version