CG – TI सस्पेंड: ट्रांसफर के बाद बैंड-बाजा बजाकर दूल्हे की तरह अफसर को दी गई थी विदाई… बिलासपुर पहुंचते ही जारी हुआ सस्पेंशन ऑर्डर… IG ने की कार्रवाई

बिलासपुर। दूल्हे की तरह विदाई लेने वाले TI की शामत आ गई है। बिलासपुर में पोस्टिंग से पहले उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है। आईजी बीएन मीणा के कार्यालय में टीआई सुरेंद्र स्वर्णकार को सस्पेंशन लेटर दे दिया गया हैं।

दरसल राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ से बिलासपुर ट्रांसफर होने पर थानेदार सुरेंद्र स्वर्णकार को ढोल-ताशों के साथ बारातियों की तरह विदाई दी गई थी, जिसमें वे दुल्हन की तरह सजी अपनी लग्जरी कार का सन रूफ खोलकर वर्दी में ब्लैक गॉगल लगाकर हाथ जोड़कर रोड शो भी किया था। TI की विदाई का यह वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है और सुरेंद्र स्वर्णकार चर्चा में आ गए हैं, जिसके बाद उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।

पहले भी विवादित रहे सुरेंद्र स्वर्णकार
टीआई सुरेंद्र स्वर्णकार पूर्व में भी विवादित रहे हैं। बिलासपुर के तारबाहर थाना में टीआई रहने के दौरान उन्होंने लॉकडाउन में एक पेट्रोल पंप कर्मी की बड़ी बेरहमी से पिटाई की थी, जिसका सीसीटीवी वीडियो भी सोशल मीडिया में प्रसारित हुआ था। जिसके बाद उन्हें लाइन अटैच कर जांच बैठाई गई थी। पर आवेदक से समझौता कर टीआई स्वर्णकार ने किसी तरह मामले को रफा दफा करवा फिर से पोस्टिंग ले ली थी। इसके बाद सरकार से जुड़े प्रभावशाली लोगों से दुर्व्यवहार के मामले में उनका बीजापुर तबादला किया गया था। तब भी अपने रसूख का इस्तेमाल कर तबादला आदेश रुकवा लिया।

पिछले साल अप्रैल माह में टीआई की ट्रांसफर लिस्ट में उन्हें राजनांदगांव जिला भेजा गया था, जहां वे दस माह तक डोंगरगढ़ थाना प्रभारी थे। ज्ञातव्य है कि बिलासपुर के सिविल लाइन थाना में पदस्थ रहने के दौरान तत्कालीन आईजी रतनलाल डांगी ने थाने का औचक निरीक्षण किया था तब भी गंभीर लापरवाही मिलने पर उन्हें आईजी ने लाइन अटैच कर दिया था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...

धर्मांतरण विवाद के बीच प्रार्थना सभा के लिए...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में ईसाई धर्म की प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोगों द्वारा प्रशासन को आवेदन...

CMHO निलंबित, महिला स्वास्थ्य अधिकारियों से अभद्रता पर सरकार...

रायपुर। बेमेतरा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. अमृतलाल रोहलेडर को राज्य शासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।...

छत्तीसगढ़ कांस्टेबल भर्ती मामले में राज्य सरकार को सुप्रीम...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कांस्टेबल भर्ती मामले में अभ्यर्थियों के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार की विशेष अनुमति...