कानन पेंडारी में बाघ की मौत, कार्डियक अरेस्ट से गई जान, पीएम के बाद हुआ अंतिम संस्कार

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के कानन पेंडारी चिड़ियाघर की शान सफेद शेर ‘आकाश’ की सोमवार सुबह मौत हो गई. कार्डियक अरेस्ट को मौत की वजह बताया जा रहा है. चिड़ियाघर प्रबंधन ने शव का पोस्ट मार्टम कर अंतिम संस्कार किया.

मौत की वजह जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें हार्ट अटैक की पुष्टि हुई. इसके बाद मृत बाघ का अंतिम संस्कार किया गया. सफेद शेर आकाश जू में आने वाले लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र हुआ करता था. उसकी मौत से वन्य प्रेमियों में शोक का माहौल है.

बता दें कि आकाश की मौत से कानन पेंडारी चिड़ियाघर में वर्तमान में सफेद शेरों की संख्या फिर से तीन हो गई है. हाल ही में ग्वालियर जू से एक नया सफेद शेर लाया गया था, जिससे कुल संख्या चार हो गई थी. लेकिन अब आकाश की मौत से संख्या फिर से तीन पर पहुंच गई है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG – RTO कर्मचारियों पर अवैध वसूली और बदसलूकी...

CG कांकेर: बालोद जिले की सीमा से लगे कांकेर क्षेत्र के ग्राम मुजालगोंदी के पास नेशनल हाईवे-30 पर उस वक्त भारी तनाव की स्थिति बन...

CG: मंत्री केदार कश्यप के काफिले का भीषण एक्सीडेंट,...

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप के काफिले के साथ बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में मंत्री केदार...

दुर्ग में स्वाइन फ्लू का पहला मामला, तीन साल...

दुर्ग। बरसाती सीजन में दुर्ग जिले में स्वाइन फ्लू का पहला मामला सामने आया है। जिले के एक निजी अस्पताल में भर्ती 2 साल...

ब्लू वाटर खदान में 77 घंटे बाद मिला आदिल...

रायपुर। नकटी गांव स्थित ब्लू वाटर खदान में डूबे 24 वर्षीय आदिल खान का शव करीब 77 घंटे बाद शनिवार देर रात पानी की...