दिल दहला देने वाली घटना: बदला लेने के लिए लड़की ने अपनी सहेली का सिर धड़ से किया अलग, जानिए क्या थी वजह

चंद्रपुर: महाराष्ट्र के चंद्रपुर से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां एक नाबालिग लड़की ने अपनी सहेली से अपमान क बदला लेने के लिए उसकी बेहरमी से हत्या कर मौत के घाट उतार दिया। पहले तो उसका गला घोंटा फिर शरीर के दो टुकड़े कर सिर और धड़ अलग-अलग फेंक दिए। युवकी ने यह सब अपने एक दोस्त की मदद से हत्या को अंजाम दिया है। पुलिस ने नाबालिग लड़की को गिरफ्तार कर लिया है।

ऐसे खुला इस खतरनाक कत्ल का राज
दरअसल, यह चौंकाने वाली वारदात 4 अप्रैल को सामने आई थी। जहां चंद्रपुर के भद्रावती शहर के तेलवासा परिसर में गवर्नमेंट आईटीआई के सामने एक लड़की का बिना कपड़ों के सिर कटी हालत में शव मिला था।

साथ मौके से एक चाबी, मोबाइल चार्जर और अंगूठी भी मिली थी। पुलिस ने इन सामान के आधार पर मृतका की पहचान और आरोपी तक पहुंचने की कोशिश की। लेकिन अब इस केस में खुलासा हुआ तो पुलिस भी शॉक्ड रह गई। क्योंकि इसको एक नाबालिग लड़की ने मिलकर अंजाम दिया था।

दोनों पक्की सहेली और रूममेट थीं..लेकिन
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और इस सुलझाने के लिए 200 पुलिस जवानों की टीमें बनाकर जांच जुटाया। साथ ही साइबर टीम की भी मदद ली गई। 6 दिन तक काफी-खोजबीन करने के बाद पुलिस अधीक्षक अरविंद सालवे ने बताया कि मृतक लड़की मूल रूप से नागपुर के पास की रहने वाली है। लेकिन वह अपनी सहेली के साथ चंद्रपुर में रहती थी। मृतका और आरोपी लड़की दोनों ही दोनों रूममेट थी। दोनों किराए के कमरे में रहती थीं। लेकिन दोनों ही फिर दोस्त से दुश्मन बन गईं।

सहेली को मारने के लिए ऐसे रची खौफनाक साजिश
जांच के दौरान पता चला है कि मृतका अपनी आरोपी रूममेट सहेली को अक्सर अपमानित करती थी। वह किसी के सामने भी उसे नीचा दिखाती थी। बस इतनी सी बात आरोपी लड़की के दिल को घर कर गई। इसी बात को लेकर उसने लड़की की हत्या करने की खौफनाक साजिश रच डाली। इसमें उसने अपने एक दोस्त को शामिल किया।

दोनों पहले उसे किसी बहाने से सुनसान इलाके में लेकर गए। फिर वहां जाकर उसका मोबाइल चार्जर से गला घोंट दिया। इसके बाद सबूत मिटाने के लिए धारदार हथियार से सिर और धड़ अलग कर दिए। फिर दोनों शव को फेंककर फरार हो गए। हालांकि आरोपी लड़की को अरेस्ट कर लिया है। वहीं उसके लड़के दोस्त की तलाश जारी है।


खबरें और भी हैं...
संबंधित

नाबालिग छात्रा के साथ उपसरपंच ने किया दुष्कर्म, परिजनों...

सरगुजा। जिले में नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। गांव के एक उपसरपंच ने वारदात को अंजाम दिया है। इतना...

रायपुर में सनसनी: महिला थाना के पास मिला युवक...

रायपुर। राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला थाने के पास सड़क किनारे एक युवक...

दुर्ग में महिला की हत्या, जबरन संबंध बनाने का...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक मजदूर महिला की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलगांव थाना क्षेत्र में हुई इस...

पिता ने की बेटे की हत्या, शराबखोरी और रोजाना...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र के कुशमुली गांव में रिश्तों को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक पिता...