छत्तीसगढ़ में बारिश के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण: पहली बार SMS से किया हाई अलर्ट, अगले 24 घंटे में दुर्ग, रायपुर समेत इन संभाग में अति भारी बारिश…

भिलाई।छत्तीसगढ़ के लिए कल का दिन मौसम के लिहाज़ से हाई अलर्ट का है। राजधानी स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के चार संभागों में भारी से अति भारी वर्षा जबकि बस्तर संभाग के ज़िलों में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। विदित हो छत्तीसगढ़ में पाँच ही संभाग है और मौसम विभाग की चेतावनी के मायने यह हैं कि कल याने 20 अगस्त को समूचा प्रदेश बेहद तेज बारिश से प्रभावित रहेगा।

पहली बार SMS से भी अलर्ट जारी यह पहली बार है जबकि SMS के ज़रिए अलर्ट जारी किए गए हैं। कुछ ज़िलों में कलेक्टर के ज़रिए भी सीधे अलर्ट जारी हुए हैं। SMS में लिखा गया है

“अगले 24 घंटों में धमतरी, दुर्ग, नारायणपुर, रायपुर, राजनांदगांव और कांकेर जिलों में भारी से अति भारी वर्षा होने की संभावना है।”

मौसम विज्ञान केंद्र ने विस्तृत ब्यौरे में कहा मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य में कल के लिए विस्तृत ब्यौरा जारी किया है। राज्य मौसम केंद्र ने मीडिया को जानकारी दी है

“प्रदेश में कल दिनांक 20 अगस्त को सरगुजा संभाग, बिलासपुर संभाग, दुर्ग संभाग, रायपुर संभाग के ज़िलों में भारी से अति भारी वर्षा और इससे लगे बस्तर संभाग के ज़िलों में भारी वर्षा होने की संभावना है”

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जशपुर वनमण्डल ने रचा इतिहास : गोल्डन बुक ऑफ...

रायपुर। पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के क्षेत्र में जशपुर वनमण्डल ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए एक ही दिन में 2 लाख से...

CG News : कपड़े सुखाने के के दौरान हादसा,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कर्रा में एक हृदयविदारक हादसे में पति-पत्नी की करंट लगने से मौत हो...

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...