UG-PG में प्रवेश के लिए आज अंतिम दिन, सीटें भरने होगी ओपन काउंसिलिंग, जानिए कॉलेजों में क्या है सीटों की स्थिति

रायपुर। शिक्षा सत्र 2024-25 के अनुसार यूजी व पीजी में प्रवेश के लिए आज अंतिम दिन है। खाली सीटों को भरने के लिए सभी कॉलेजों में ओपन काउंसिलिंग होगी। पहले आओ पहले पाओ के फार्मूले से प्रवेश दिए जाएंगे। जानकारी के मुताबिक, ज्यादातर शासकीय कॉलेजों यूजी व पीजी की 70 फीसदी सीटें भर गई है। प्राइवेट कॉलेजों में आधी सीटें खाली है।

रायपुर के साइंस कॉलेज में यूजी फर्स्ट ईयर में बायो की सीटें भर गई है। मैथ्स की कुछ सीटें खाली है। वहीं डिग्री गर्ल्स कॉलेज में बीए, बीकॉम, बायो में प्रवेश हो चुके हैं। छत्तीसगढ़ कॉलेज में बायो व बीकॉम की सीटें फुल हो चुकी है। इन कॉलेजों में पीजी की सीटें ही खाली है। वहीं स्वामी आत्मानंद गवर्नमेंट मॉडल कॉलेज अटारी में भी अलग-अलग कोर्स में सीटें खाली है। इसके लिए कॉलेजों में ओपन काउंसिलिंग होगी। बता दें कि रविवि से संबद्ध करीब डेढ़ सौ कॉलेज हैं। इनमें यूजी की करीब 42 हजार सीटें हैं।

जानिए रायपुर के कॉलेजों में क्या है सीटों की स्थिति

साइंस कॉलेज रायपुर में आज ओपन काउंसिलिंग होगी। यहां यूजी फर्स्ट ईयर की अधिकांश सीटें भर गई है। मैथ्स ग्रुप में 5 कंबिनेशन हैं। इनमें कुछ सीटें खाली है, जबकि एमएससी में आरक्षित वर्ग की सीटें बची है। यह सीटें कनवर्ट होगी। छत्तीसगढ़ कॉलेज रायपुर में यूजी फर्स्ट ईयर में जबकि बीएससी बायो में 265 सीटें हैं, सभी फुल हो चुकी है। बीकॉम में भी सभी 265 सीटें भर गई है। बीएससी मैथ्स की कुछ सीटें रिक्त है। इसी तरह यहां पीजीडीसीए, लॉ और पीजी की सीटें खाली है। डिग्री गर्ल्स कॉलेज रायपुर में मैथ्स व होसाइंस में सीटें रिक्त है। इसी तरह पीजी आर्ट्स जैसे हिंदी, इंग्लिश, पॉलिटिकल साइंस, साइकोलॉजी, समाजशासत्र, भूगोल समेत अन्य में सीटें खाली है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: दीपक बैज की सहमति...

रायपुर, 5 जून 2026। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूत और धारदार बनाने के उद्देश्य से अपने संचार विभाग में...

CG: NH में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक...

CG राजनांदगांव। जिले के सोमनी थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। शुक्रवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय...

शौर्य चक्र से सम्मानित वीर जवान भोजराम साहू से...

बालोद। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने असम राइफल्स के वीर जवान भोजराम साहू से आत्मीय मुलाकात कर उनके अदम्य साहस और देशसेवा को नमन किया। बता...

भिलाई में तेज रफ्तार का कहर : कार की...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई के सुपेला क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में सब्जी मंडी में हमाली का काम करने वाले युवक की मौत...