भिलाई निगम एरिया में प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने का लास्ट डेट कल: समय पर जमा नहीं करने पर लगेगा अतिरिक्त सरचार्ज… एडवांस टैक्स जमा करने पर 6.25% की छूट

भिलाई। भिलाई निगम एरिया में रहने वालों के लिए जरुरी खबर है। अप्रैल महीना खत्म होने को सिर्फ एक दिन बाकि है और नगर पालिक निगम भिलाई में संपत्तिकर जमा करने मात्र 1 दिन शेष है। जो भी भवन, भूस्वामी, दुकान मालिक हैं। जिन्होने अभी तक अपने बकाया संपत्तिकर की राशि जमा नहीं किए है। वे जल्द से जल्द अपने संपत्तिकर की राशि जमा कर दें, नही तो अतिरिक्त अधिभार लगेगा।

करदाताओं के मांग पर अब निगम भिलाई के संपत्तिकर काउंटर सुबह 8 बजे से खुले हैं। जिससे करदाताओं को बढ़ती गर्मी से राहत मिल सके। साथ ही जो करदाता वर्ष 2025-26 का संपत्तिकर अभी जमा करते हैं, उन्हे 6.25 प्रतिशत का लाभ दिया जा रहा है। आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने क्षेत्र के नागरिको से अपील किए है कि अपना बकाया करों की राशि जल्द ही जमा कर देवें। वर्ष 2024-25 के बकाया संपत्तिकर 1 मई से जमा करने पर 18 प्रतिशत अधिभार और 1000 पेनाल्टी शुल्क लगेगा 1 दिन शेष है।

साथ ही निगम के संपत्तिकर वसूली एजेंसी के कर्मचारी डोर-टू-डोर नागरिको के घर पर जाकर भी बकाया कर की वसूली कर रही है। उन्हे भी संपत्तिकर की राशि देकर उनसे रसीद प्राप्त कर सकते हैं। नागरिक जल्द ही अपने बकाया कर की राशि जमा कर लगने वाले अतिरिक्त अधिभार से बच सकते हैं। किसी प्रकार की जानकारी के लिए नगर निगम भिलाई के संपत्तिकर विभाग में संपर्क किया जा सकता है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...

CG में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल...

CG News : ‘मोटा’ कहकर चिढ़ाने पर स्कूल में...

रायपुर। रायपुर से लगे तिल्दा क्षेत्र के सासाहोली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 10वीं कक्षा के दो छात्रों के...