रायपुर ट्रैफिक अलर्ट: कल विधानसभा घेराव, केनाल रोड समेत इन रास्तों पर आवाजाही रहेगी बंद; देखें रूट डायवर्सन प्लान

रायपुर | 16 मार्च 2026

छत्तीसगढ़ कांग्रेस द्वारा कल, 17 मार्च 2026 को प्रस्तावित विधानसभा घेराव के मद्देनजर राजधानी रायपुर में यातायात व्यवस्था में व्यापक बदलाव किए गए हैं। भारत माता प्रतिमा (केनाल रोड) के पास आयोजित होने वाली आम सभा और उसके बाद घेराव को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक के लिए रूट डायवर्सन प्लान जारी किया है।

ये मार्ग रहेंगे पूर्णतः बाधित

आंदोलन के दौरान केनाल रोड के निम्नलिखित हिस्से यातायात के लिए पूरी तरह बंद रहेंगे:

  • शांति नगर तिराहा से भारत माता चौक तक।
  • भारत माता चौक से रानी दुर्गावती मूर्ति (आनंद नगर चौक) तक।

यात्री इन वैकल्पिक मार्गों का करें उपयोग

असुविधा से बचने के लिए रायपुर पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि वे इन डायवर्टेड रूट्स का चयन करें:

  1. पंडरी की ओर से आने वाले यात्री: पंडरी से शंकर नगर की ओर जाने के लिए शांति नगर से मधु पिल्ले चौक होकर, IG कार्यालय वाली गली से गुजर सकते हैं।
  2. आनंद नगर से पंडरी जाने वाले यात्री: आनंद नगर चौक से केनाल रोड के बजाय भगत सिंह चौक – अम्बेडकर चौक – ऑक्सीजोन मार्ग का उपयोग कर पंडरी या अन्य गंतव्यों तक जा सकेंगे।

जरूरी जानकारी एक नजर में

  • तारीख: 17 मार्च 2026 (मंगलवार)
  • समय: सुबह 09:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक।
  • वजह: कांग्रेस पार्टी द्वारा आम सभा एवं विधानसभा घेराव।
Exit mobile version