संगीत संध्या से लौट रहे व्यापारी और पत्नी की मौत: कार सवार ने ठोकर मारने के बाद घसीटा…कार में मिली शराब की बोतल, शिवनाथ नदी पुल पर हुए हादसे की तस्वीरें और वीडियो

08 जनवरी- भिलाई। बीती रात हुए दर्दनाक हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। पति व्यापारी था। वह अपनी पत्नी के साथ दुर्ग लौट रहा था। पुलगांव थाने की पुलिस ने बताया है कि पोलसाय पारा निवासी ज्ञानचंद लेखवानी अपनी पत्नी वंदना लेखवानी के साथ लौट रहे थे। लेखवानी परिवार में शादी थी। संगीत संध्या अटेंड कर घर जा रहे थे। तभी कार ने उन्हें रौंद दिया। दोनों को 300 मीटर तक घसीटा। तब तक दोनों की जान चुकी थी। थाने में कार खड़ी है। कार के अंदर से शराब की बोतल और कोल्ड्रिंक्स मिले हैं। यही नहीं, कई संदिग्ध सामान भी कार के अंदर से बरामद किया गया है। कार किसी संजय सिंह का बताया जा रहा है।

https://www.instagram.com/reel/CnIrpLLt6KP/?igshid=NjcyZGVjMzk%3D

  • पुलिस ने बताया है कि, कार (CG 07 BF 5195) दुर्ग से राजनांदगांव की तरफ से जा रही थी।
  • आरटीओ नेट की माने तो यह कार किसी संजय सिंह की है।
  • एक्टिवा सवार पति-पत्नी भी राजनांदगांव की तरफ से लौट रहे थे।
  • तभी कार ने सामने से ठोकर मारी और 300 मीटर तक घसीटते हुए एक्टिवा को दूर तक लेकर गई।
  • कार साइड में खड़ी हुई।
  • हादसा इतना भयानक था कि कार के अंदर एक्टिवा फंसी रही।
  • आसपास के लोगों ने पुलिस को बुलाया।
  • तब जाकर पुलिस ने कार और एक्टिवा को अलग किया।
  • तब जाकर वहां से गुजरने वाले लोगों ने नजदीक से देखा।
  • तब तक कार में सवार लोग भाग खड़े हुए।
  • कार का एयरबैग खुला हुआ दिखा।
  • जबकि, कार के अंदर कोई नहीं था।
  • पुलिस की टीम को सूचना दी गई।
  • पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।
  • घायल पति-पत्नी को अस्पताल भिजवाया गया।
  • तब तक मौत की खबरें नहीं थी।
  • समाचार लिखे (12.30 बजे तक)जाने पुलिस की ओर से पुष्टि नहीं हुई थी।
  • लेकिन वहां मौजूद लोगों का कहना है कि दोनों पति-पत्नी की मौत हो गई है।
  • पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

इस हादसे के बाद लेखवानी परिवार में मातम पसरा हुआ है

संगीत संध्या के बाद परिवार में लोगों की इस तरह मौत हो जाना परिजनों के लिए शोक है

परिजन पुलिस थाना पहुंचे थे, जहां से पीएम कराने के लिए जिला अस्पताल पहुंचेंगे

सुबह 11 बजे तक पोस्टमार्टम हो जाएगा

उसके बाद अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की जाएगी


फोटो सोर्स-: शोएब सिद्धिक्की

खबरें और भी हैं...
संबंधित

धान खरीदी केंद्र शिफ्ट करने पर भड़के किसान :...

अभनपुर। धान खरीदी सीजन की शुरुआत के साथ ही रायपुर जिले के अभनपुर क्षेत्र में खरीदी केंद्र के स्थानांतरण को लेकर विवाद खड़ा हो...

बस्तर का चावल जमा करने में लापरवाही पड़ी भारी...

रायपुर। कस्टम मिलिंग के तहत बस्तर जिले के लिए निर्धारित चावल जमा करने में देरी करने वाले रायपुर जिले के राइस मिलर्स पर प्रशासन...

पुलिस को देखकर तालाब में कूदा महेश : तीन...

सक्ती। जिले में तीन दिनों से लापता 38 वर्षीय महेश राम केंवट का शव बुधवार सुबह गंगासागर तालाब से बरामद किया गया। वह 22...

ग्रामीण बैंक के 2.20 करोड़ रुपये के फ्रॉड में...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक से जुड़े करीब 2.20 करोड़ रुपये के साइबर फ्रॉड मामले में तीन आरोपियों को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली...