भिलाई में दर्दनाक सड़क हादसा: युवक ने गंवाई जान… बाइक में सवार था युवक, कैसे हुआ हादसा; पढ़िए

भिलाई। दुर्ग जिले के भिलाई-3 थाना क्षेत्र में एक दुख सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, उमदा रोड पर सोमवार शाम बाइक सवार युवक की बाइक से टकराकर मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतक मिनी माता चौक खुर्सीपार का रहने वाला था। मृतक मित्तु सांगा अपने दोस्त के साथ एक बाइक पर सवार था और दूसरी बाइक पर उसके रिश्तेदार थे। लेकिन अचानक दोनों बाइक आपस में टकरा गई। जिससे मित्तु को गंभीर चोट आई। जब तक उसके साथी उसे अस्पताल लेकर पहुंचे तब तक उसकी जान जा चुकी थी। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल शव को सुपेला अस्पताल के मर्चुरी में रखा गया है। जहां कल शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महतारी वंदन योजना में 27 हजार अपात्र! हजारों महिलाओं...

रायपुर। रायपुर में महतारी वंदन योजना के हजारों हितग्राहियों को अपात्र बताए जाने के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस का कहना...

जादू टोना के आरोप में 9वीं के छात्र को...

रायपुर। राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में जादू टोना के आरोप में 9वीं के बच्चे को टीसी देने का मामला सामने...

बीएसपी स्क्रैप चोरी मामले में रायपुर पावर एंड स्टील...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के स्क्रैप चोरी मामले में पुलिस ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए चोरी का स्क्रैप खरीदकर औद्योगिक संस्थान में...

पुराने नोट और सिक्के के बदले करोड़ों का झांसा:...

कबीरधाम: छत्तीसगढ़ की कबीरधाम पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसके कारनामे जानकर कोई भी हैरान रह...