छत्तीसगढ़ में भीषण हादसा: पेड़ से टकराई कार, धू-धू कर जल उठी गाड़ी…6 लोग थे सवार, 2 लोगों की दर्दनाक मौत; 4 घायल

जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य में लग गई

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर। छत्तीसगढ़ के नए जिले मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में बीती रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। जिसमें एक कार में भीषण आग लग गई है। कार में कुल 6 लोग सवार थे। जिसमें से 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। ये घटना मनेंद्रगढ़ थाना इलाके का है।

मिली जानकारी के अनुसार मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में बेलबहरा के पास जंगल में देर रात पेड़ से अनियंत्रित कार टकरा गई। टक्कर के बाद कार में आग लग गई। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है। राहगीरों ने कार से सभी 6 लोगों को बाहर निकाला। घायलों को मनेंद्रगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल में रेफर किया गया है।

4 लोग झुलसे
हादसे में कार पूरी तरह से जलकर खाक हो गई है। जिसमें 4 लोग झुलस गए हैं। उन्हें उपचार के लिए हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। हादसे के दौरान एक राहगीर ने FB लाइव कर लोगों से मदद की मांग भी की थी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य में लग गई। दो लोगों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

धू-धू कर जलने लगी कार
नेशनल हाईवे 43 में मनेंद्रगढ़-अंबिकापुर सड़क पर देर रात सूरजपुर से एक कार में सवार लोग कोतमा की ओर आ रहे थे। तभी बेलबहरा के पास कार कंट्रोल खो कर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इसके बाद कार में भीषण आग लग गई और देखते-देखते कार धू-धू कर जल कर खाक हो गई।

राहगीरों ने घायलों को बाहर निकाला
रोड से गुजर रहे लोगों ने किसी तरह घायल लोगों को कार से बाहर निकाला। कार में कुल 6 लोग सवार थे, जिनमें से 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं 4 लोग घायल हैं, जिन्हें जिला अस्पताल बैकुंठपुर में एडमिट किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

11 दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन :...

दुर्ग। इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) की ओर से बीआईटी कॉलेज दुर्ग में आयोजित 11 दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन...

दुर्ग में सिद्धितप महामहोत्सव का भव्य समापन : 7,500...

दुर्ग। श्री आदिनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर ट्रस्ट एवं शासन स्पर्श वर्षावास समिति, दुर्ग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय सिद्धितप पारणा महामहोत्सव का मंगलवार...

बीजापुर में माओवादी डंप का भंडाफोड़ : SLR-INSAS समेत...

बीजापुर। जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा बलों को सर्चिंग और डिमाइनिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। बेदरे थाना क्षेत्र के...

कांग्रेस के 307 ब्लॉक अध्यक्षों को प्रशिक्षण : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस की ओर से प्रदेशभर के ब्लॉक अध्यक्षों के लिए चलाए गए संभागवार प्रशिक्षण अभियान का मंगलवार को समापन हो गया। अभियान...