Raipur Road Accident: राजधानी में दर्दनाक सड़क हादसा… हाई स्पीड कार ने ऑटो को ठोका… युवक को भी कुचला, शरीर के हो गए दो टुकड़ें, चालक गिरफ्तार; सामने आई ये बड़ी वजह

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोमवार सुबह-सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया है। तेज रफ्तार मिनी कूपर कार ने एक युवक को अपने चपेट मेले लिया। हादसे में युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बताया जा रहा पहले गाड़ी एक ऑटो से टकराई, इसके बाद युवक को कुचलकर फुटपाथ की रेलिंग तोड़कर झाड़ियों में घुसी गई। हादसा सुबह करीब साढ़े 5 बजे के आस-पास हुआ। हादसा भाटागांव बस स्टैंड के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कार करीब 150 की स्पीड में थी। कार ने पहले ऑटो को ठोका, भिड़ंत इतनी भयानक रही कि ऑटो के सामने के हिस्से परखच्चे उड़ गए।ऑटो चालक को सामान्य चोट आने की खबर है। इसके बाद कार ने सड़क के किनारे आ रहे एक बस यात्री को कार ने बुरी तरह से कुचला, युवक का शरीर दो हिस्सों में कट गया।

जहां हादसा हुआ वहीं पास ही बिजली सबस्टेशन होने की वजह से सड़क के किनारे लोहे की बाउंड्री है। इस जाली तो तोड़ते हुए गाड़ी भीतर झाड़ियों में घुसी गई। कार के ड्राइवर के नशे में होने की बात सामने आ रही है। टिकरापारा थाने की पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लिया है। इससे पूछताछ की जा रही है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है, युवक के बारे में भी पता लगाया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

झीरम घाटी नरसंहार में 13 साल बाद ऐतिहासिक न्याय:...

Jhiram Ghati Case: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हमले के मामले में करीब 13 साल बाद न्यायिक प्रक्रिया में बड़ा फैसला सामने आया है।...

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...

धर्मांतरण विवाद के बीच प्रार्थना सभा के लिए...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में ईसाई धर्म की प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोगों द्वारा प्रशासन को आवेदन...

CMHO निलंबित, महिला स्वास्थ्य अधिकारियों से अभद्रता पर सरकार...

रायपुर। बेमेतरा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. अमृतलाल रोहलेडर को राज्य शासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।...