न्यायधानी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा: ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर…पहिये के नीचे आने से युवक की मौके पर मौत…शव के उड़ गए चिथड़े; गुस्साए लोगों ने किया चक्काजाम

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में नेशनल हाईवे पर जानलेवा सड़क हादसे हो गया। जिसमे एक युवक की जान चली गई। बुधवार की शाम तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को रौंद दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना दिल दहला देने वाला था कि युवक के शव के सड़क पर चिथड़े फैल गए। इस हादसे से नाराज लोगों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को शांत कराया, तब जाकर चक्काजाम समाप्त हुआ।

मामला बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है की, बिलासपुर से रतनपुर होते हुए कटघोरा-अंबिकापुर तक फोरलेन सड़क बनाई जा रही है। सड़क के किनारे कई गांव हैं, लेकिन नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने यहां अंडरपास नहीं बनवाया है। इस वजह से लगातार कई सड़क हादसे हो रहे हैं।

बता दे की घुलन कौशिक (34) निवासी ग्राम जलसो बुधवार को किसी काम से बिलासपुर आया था। काम निपटाने के बाद वह अपने साथी राधे सूर्यवंशी (35) के साथ बाइक से गांव लौट रहा था। सेंदरी पुल के पास रतनपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को साइड से टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार संतुलन खो कर गिर गया। घुलन कौशिक ट्रेलर के चक्कों के नीचे आ गया और उसका साथी सड़क से दूर जा गिरा। इस घटना में राधे सूर्यवंशी को भी चोटें आई है।

गुस्साई भीड़ ने आए दिन हो रहे हादसों को देखते हुए सड़क पर चक्काजाम कर दिया। फोरलेन पर दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। नाराज लोग मुआवजे की मांग कर रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जामुल नगर पालिका के वार्डों के आरक्षण की तिथि...

दुर्ग। जामुल नगर पालिका परिषद के आगामी निर्वाचन को लेकर वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है। नगर पालिका के वार्डों के...

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, मंत्री...

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब में रविवार को आयोजित महिला पत्रकारों का तीज महोत्सव पारंपरिक उल्लास, उमंग और आत्मीयता के रंगों से सराबोर रहा। कार्यक्रम...

दिल्ली में गिरी इमारत, दुर्ग के छात्र की मौत,...

दुर्ग/नई दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को हुए भीषण इमारत हादसे में छत्तीसगढ़ के दुर्ग निवासी 20 वर्षीय छात्र युवराज सोनी...

​सह-नागरिकताः राष्ट्र निर्माण में भारतीय मुस्लिमों की भूमिका

नई दिल्ली। ​भारत दुनिया के सबसे विविध देशों में से एक है, जहाँ विभिन्न धर्मों, भाषाओं, संस्कृतियों और परंपराओं से संबंधित लोग रहते हैं।...