दुर्ग में EVM मशीन की कमीशनिंग व सीलिंग कार्य का दिया गया प्रशिक्षण: मास्टर ट्रेनर्स ने कमीशनिंग कार्य में लगे अधिकारियों को दिए आवश्यक सुझाव और मार्गदर्शन

दुर्ग। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में आज बीआईटी कॉलेज के सभाकक्ष में सेक्टर अधिकारियों एवं कमीशनिंग कार्य में संलग्न अधिकारी-कर्मचारियों को ईव्हीएम कमीशनिंग व सीलिंग प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया गया। नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के अंतर्गत 11 फरवरी को मतदान किया जाएगा। इसके लिए उपयोग में आने वाली ईव्हीएम मशीनों के कमीशनिंग का प्रशिक्षण दिया गया। मास्टर ट्रेनर्स विकास पंचाक्षरी एवं हरेन्द्र सिंग भुवाल ने मशीनों के तकनीकी पहलुओं से अवगत कराया। मास्टर ट्रेनर्स ने कहा कि ईव्हीएम कमीशनिंग कार्य बहुत जिम्मेदारी वाला कार्य है। उन्होंने कमीशनिंग कार्य में लगे अधिकारियों को आवश्यक सुझाव व मार्गदर्शन दिए। उन्होंने अधिकारियों को कमीशनिंग के दौरान उचित ढ़ंग से सिलिंग करने को कहा। कमीशनिंग का कार्य महत्वपूर्ण व संवेदनशील है। इसे गंभीरतापूर्वक करने की आवश्यकता है।

मास्टर ट्रेनर्स हरेन्द्र सिंग भुवाल ने बताया कि कमीशनिंग प्रक्रिया में पहले सीयू में बैटरी लगाना होगा। तत्पश्चात सीयू (कंट्रोल यूनिट) को बीयू (बैलेट यूनिट) से कनेक्ट करना होगा। सीयू का पावर स्विच ऑन करना होगा। यह ध्यान रखना है कि वार्ड क्रमांक और मतदान केन्द्र क्रमांक अंकित करते समय सारे बटन अनमास्क होना चाहिए। गलत वार्ड क्रमांक या मतदान केन्द्र क्रमांक अंकित होने पर सुधार हेतु एडिट बटन दबाना होगा। हमें पदवार मास्किंग करनी होगी। महापौर व पार्षद के टाइटल के सामने का बटन मास्क करें। यह सुनिश्चित कर लें कि पदवार प्रत्याशी एक से नोटा तक बटन खुले हुए हो। अब शेष बचे बटन को मास्क करें लेकिन एक बीयू उपयोग किए जाने की स्थिति में एंड बटन खुला रहे। उपरोक्त जानकारी का सत्यापन करने लिए टोटल का बटन प्रेस करें। सभी जानकारी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी। अब स्विच ऑफ कर सीलिंग की प्रक्रिया प्रारंभ करेंगे। सीयू और बीयू के एड्रेस टेग अलग-अलग है।

बीयू के एड्रेस टेग में सारी प्रविष्टियां सावधानी से भर कर यह सुनिश्चित करना है कि रिटर्निंग अधिकारी की हस्ताक्षर सील लगी है। बीयू(बैलेट यूनिट) की सीलिंग प्रक्रिया में एक्रिलिक शीट से धागा पिरो कर मध्य में एड्रेस टेग को सेलो टेप से फिक्स करना होगा। एड्रेस टेग की धागे की गांठ पर पीतल सील का प्रयोग करते हुए सीलिंग वैक्स लगाना होगा। ध्यान रखना है कि एड्रेस टेग पेनल पर न गिरे। दोनों छोर पर एड्रेस टेग बांधकर सीलिंग वैक्स से सील करना होगा। बीयू के नीचे हिस्से पर पिंक पेपर सील इस प्रकार लगाना है कि कोई भी बटन न ढ़के। सीयू के कैंडिडेट सेट सेक्शन को बंद कर एड्रेस टेग लगाकर सील करना होगा। प्रपत्र में बीयू/सीयू का नंबर, वार्ड नंबर, मतदान केन्द्र क्रमांक, बीयू की पिंक पेपर सील का नंबर तथा सीयू पर लगे हुए पिंक पेपर सील का नंबर भरा जाना होगा। इस अवसर पर जिले के समस्त रिटर्निंग/सहायक रिटर्निंग अधिकारी उपस्थित थे।  

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कुथरेल में मना जिले का सबसे बड़ा दशहरा उत्सव,...

अंडा। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कुथरेल में विजयादशमी के अवसर पर सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति द्वारा जिले के सबसे बड़े दशहरा उत्सव...

बिना रेरा पंजीयन भूखंडों की बिक्री पर CG-RERA की...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में रियल एस्टेट क्षेत्र में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और भूखंड एवं आवास खरीदारों के हितों की सुरक्षा के लिए छत्तीसगढ़ भू-संपदा विनियामक...

गायों के कटे सिर मिलने के मामले में बड़ी...

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के गौरीनगर इलाके में गायों के कटे हुए सिर मिलने के मामले में जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाया...

आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में डांसर के साथ डांस करते दिखे...

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में भाजपा के एक स्थानीय नेता का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो...