स्कूल शिक्षा विभाग में ट्रांसफर: हेमंत उपाध्याय बनाये गये JD… इस अफसर का DPI में हुआ पोस्टिंग… राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग ने आज दो अधिकारियों का ट्रांसफर और नई पोस्टिंग दी गयी है। हेमंत उपाध्याय सरगुजा के संयुक्त संचालक होंगे। दरअसल 11 मार्च 2024 को राज्य सरकार ने उप संचालक हेमंत उपाध्याय का निलंबन खत्म करते हुए SCERT में उप संचालक बनाया था। जिसके अब उनके उस प्रतिनियुक्ति आदेश में संशोधन किया गया है। हेमंत उपाध्याय को स्थानांतरण आदेश को निरस्त करते हुए यथावत प्रभारी संयुक्त संचालक सरगुजा बनाया गया है। वहीं सरगुजा के प्रभारी ज्वाइंट डायरेक्टर संजय गुप्ता को वहां से हटाते हुए सरकार ने डीपीआई में डिप्टी डायरेक्टर बनाया है।

Exit mobile version