SP भोजराम पटेल को अचानक हटाया: बीजापुर किया ट्रांसफर…छवई होंगे महासमुंद के नए SP

रायपुर। राज्य सरकार ने अचानक महासमुंद एसपी भोजराम पटेल को हटा दिया है। उनका तबादला कर दिया गया है। सरकार ने पटेल को बीजापुर बटालियन भेज दिया है। इस संबंध में आदेश हो गया है। वहीं महासमुंद पुलिस कप्तान की जिम्मेदारी धर्मेंद्र सिंह छवई को मिली है। छवई महासमुंद के नए एसपी होंगे। अचानक हुए इस तबादले को लेकर राजनीतिक व प्रशासनिक गलियारे में कई तरह की चर्चा है।