छत्तीसगढ़ में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का ट्रांसफर: शिक्षा विभाग के अवर सचिव समेत 19 अफसरों को किया गया इधर से उधर… लिस्ट में कई डिप्टी कलेक्टर भी शामिल; देखिये सूची

रायपुर। छत्तीसगढ़ में राज्य प्रशासनिक सेवा के 19 अधिकारीयों का तबादला किया गया है। राज्य शिक्षा विभाग के अवर सचिव सहित कई जिलों के डिप्टी, कलेक्टर, अपर कलेक्टर और संयुक्त कलेक्टरों का तबादला हुआ है। लगातार दो दिनों से राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों के तबादला हो रहा है। कल जहां 58 अधिकारियों के तबादले हुए थे, वहीं आज 19 अफसरों का ट्रांसफर सरकार ने किया है। शिक्षा विभाग के उप सचिव पुलक भट्टाचार्य को मंत्राल के अवर सचिव अपर संचालक नगरीय प्रशासन बनाया गया है। राज्य प्रशासनिक सेवा के जिन अफसरों का तबादला हुआ है, उनमें अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर व उप सचिव स्तर के अधिकारी शामिल हैं।

Exit mobile version