छत्तीसगढ़ में दो IAS अफसरों का ट्रांसफर: IAS अमित कटारिया को बनाया गया हेल्थ सेक्रेटरी… IAS मुकेश बंसल को मिली CM सचिव की जिम्मेदारी; काला चश्मा पहन कर PM से मिले थे IAS कटारिया

रायपुर। छत्तीसगढ़ में दो बड़े IAS अफसरों का तबादला हुआ है। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रविवार छुट्टी के दिन मंत्रालय से आदेश जारी किया है। जिसके अनुसार डेप्युटेशन से लौटे IAS अमित कटारिया को स्वास्थ्य विभाग के सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं IAS मुकेश बंसल को मुख्यमंत्री के सचिव का एडिशनल चार्ज सौंपा गया है।

जारी किए गए आदेश में IAS अमित अमित कटारिया चर्चित IAS अफसर है। उन्हें लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और चिकित्सा शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। कटारिया चर्चित क्यों है? दरहसल 2015 में PM नरेंद्र मोदी से काला चश्मा लगाकर मिले थे, जिसके बाद जमकर बवाल हुआ था। उन्हें नोटिस भी थमाया गया था। इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी नेता को ‘गेट आउट’ भी कहा था।

Exit mobile version