कोयला खदान में वर्चस्व को लेकर ट्रांसपोर्टर की हत्या, 16 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज, भाजपा मंडल अध्यक्ष समेत 3 गिरफ्तार

कोरबा. SECL कोयला खदान में वर्चस्व को लेकर बीती रात पाली में ट्रांसपोर्टर रोहित जायसवाल की हत्या कर दी गई. इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी भाजपा मंडल अध्यक्ष रोशन सिंह ठाकुर समेत 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें उसके भाई और भांजे भी शामिल हैं. वहीं 8 आरोपियों ने सरेंडर कर दिया है.

घटना के बाद से पाली में स्थिति अभी तनावपूर्ण बनी हुई है. पुलिस ने इलाके में अतिरिक्त बल तैनात किया है ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे.

बता दें, पुलिस ने इस हत्याकांड मामले में कुल 16 लोगों (रोशन ठाकुर, गौरव सिंह ठाकुर, वासु ठाकुर, सौरभ श्रीवास, सुशांत ठाकुर उर्फ सीजू, संस्कार ठाकुर, मोंटी कश्यप, मुकेश श्रीवास, सुनील सागर, प्रभात दुबे, निलेश सिंह राज, कैलाश कैवर्त, अनिल मरावी उर्फ छोटू, मयंक सिंह ठाकुर, सूरज पासवान और सुरेंद्र सिंह चौहान) के खिलाफ नामजद FIR दर्ज किया है. गिरफ्तार और सरेंडर हुए आरोपियों के अलावा अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शादीशुदा होने के आधार पर बेटी को अनुकंपा नियुक्ति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि सिर्फ शादीशुदा होने के आधार पर किसी...

ट्रेनी SI सस्पेंड, कोचिंग संचालक से एक लाख रुपए...

रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) की परीक्षा से जुड़े फर्जी आदेश की जांच के दौरान कोचिंग संचालक से कथित तौर पर रिश्वत मांगने...

नवा रायपुर में ₹119.89 करोड़ की आवासीय परियोजना का...

रायपुर। आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-12 (फेस-2) में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल (हाउसिंग...

IGKV PAT Counselling 2026: कृषि विश्वविद्यालय रायपुर की चेतावनी,...

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV), रायपुर के अंतर्गत बी.एससी. ऑनर्स कृषि प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए पी.ए.टी. (PAT) काउंसलिंग 2026 की प्रक्रिया...