रायपुर-बिलासपुर रोड में दर्दनाक सड़क हादसा: NH में किनारे खड़ी ट्रक से तेज रफ्तार कार टकराई…एक व्यापरी की मौत, हाईकोर्ट के एडवोकेट समेत दो लोगों की हालत गंभीर

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर और न्यायधानी बिलासपुर रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमें कुल 3 लोग चपेट में आ गए है। इस हादसे में एक व्यापारी की मौत हो गई। वहीं, हाईकोर्ट के अ‌धिवक्ता समेत दो लोग गंभीर हैं। उन्हें इलाज के लिए अपोलो हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है। बताया जा रहा है कि कार सवार तीनों लोग रायपुर से देर रात लौट रहे थे। तभी सरगांव के पास सड़क किनारे खड़ी ट्रक से तेज रफ्तार कार टकरा गई। इस हादसे के बाद सभी घायल करीब एक घंटे तक पड़े रहे। रायपुर से उनके पीछे लौट रहे परिचित ने उन्हें स्थानीय अस्पताल पहुंचाया।

मिली जानकारी के मुताबिक बिलासपुर के जूनीलाइन निवासी आशीष शुक्ला हाईकोर्ट के अ‌धिवक्ता हैं। वे जूना बिलासपुर के कतियापारा निवासी अपने दोस्त व्यापारी शिवकुमार गुप्ता उर्फ छब्बू खोवा और गोंडपारा के रत्तू उर्फ ज्ञानेंद्र राज उरमलिया के साथ रविवार को रायपुर गए थे। तीनों अर्टिगा कार में सवार होकर रात करीब 12 बजे रायपुर से बिलासपुर लौट रहे थे। तभी सरगांव के पास उनकी तेज रफ्तार कार नेशनल हाइवे के किनारे खड़ी ट्रक क्रमांक CG 10 AD 9100 से टकरा गई।

इस घटना में खोवा व्यापारी शिवकुमार गुप्ता उर्फ छब्बू (45) की मौत हो गई। वहीं, अ‌धिवक्ता वकील आशीष शुक्ला और रत्तू उरमलिया गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें इलाज के लिए अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा इतनी दर्दनाक थी कि वकील की कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और उसके परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि बिना किसी संकेत के ट्रक नेशनल हाईवे के किनारे खड़ी थी, जिसके चलते अनियंत्रित कार ट्रक से जा टकराई।

इस हादसे में मरने वाले शिवकुमार गुप्ता के साले की तबीयत खराब चल रही है। उनका अपोलो अस्पताल में इलाज चल रहा था, जिन्हें डिस्चार्ज कराकर रायपुर भर्ती करने के लिए गए थे। वहां से लौटते समय हादसा हो गया है उनकी जान चली गई।

जानकारी के अनुसार रात करीब 2 बजे यह हादसा हुआ, उस समय ट्रक में कोई नहीं था। हादसे के बाद सभी घायल करीब एक घंटे तक कार में पड़े थे। इस दौरान बिलासपुर के मसानगंज निवासी सुनील पंडा रायपुर से लौट रहे थे। उन्होंने अपनी कार रोक कर देखा, तब उन्होंने एडवोकेट आशीष शुक्ला को पहचान लिया और बिलासपुर में उनके रिश्तेदारों को सूचना दी। इसके बाद पुलिस की मदद से घायलों को इलाज के लिए सरगांव स्थित अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...

CG में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल...

CG News : ‘मोटा’ कहकर चिढ़ाने पर स्कूल में...

रायपुर। रायपुर से लगे तिल्दा क्षेत्र के सासाहोली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 10वीं कक्षा के दो छात्रों के...