ट्वीटर से लेकर फेसबुक में OP चौधरी ट्रेंड: युवाओं ने कोल माइंस का वीडियो शेयर कर लिखा-हमें भी गिरफ्तार करे सरकार, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू बोले-हम झुकेंगे नहीं…

रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेश के कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश मंत्री और भाजयुमो के सह-प्रभारी ओ पी चौधरी के समर्थन में व प्रदेश सरकार के बदलापुर की कार्यवाही के विरोध में में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया में मोर्चा खोला। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने सबसे पहले कोयला चोरी का वही वीडियो Tweet कर लिखा यदि इस वीडियो को सोशल मीडिया में डालना अपराध हैं तो मुझ पर भी कार्यवाही करें। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष के ट्वीट करते ही भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने हजारों की संख्या में सोशल मीडिया में उसी वीडियो को डाल कर विरोध दर्ज लिया।
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा बदलापुर की भावना से कार्य करने वाली सरकार के सामने नहीं झुकेगा और सच्चाई सामने लाने पर एफ आई आर दर्ज कर हमें डराया नहीं जा सकता। दबाया नहीं जा सकता। भारतीय जनता युवा मोर्चा सड़क की लड़ाई लड़ने तैयार है।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य वह छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी आलोक डंगस ने कहा कि सच्चाई लिखने और बोलने वालों के खिलाफ एफ़ आई आर कर सच बोलने वालों को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ की सरकार सच से डरती हैं और एफ़ आई आर का सहारा ले कर बदलापुर की कार्यवाही करती है।

Exit mobile version