दुर्ग में ट्रैक्टर से अलग हुई ट्रॉली… हादसे में मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजर्ग दंपति की मौत, नाती भी था साथ… बाल-बाल बचा

दुर्ग। दुर्ग जिले में हादसों का दौर जारी है। अहिवारा में मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग दंपति को ट्रैक्टर ने अपने चपेट में ले लिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, वहीं साथ में नाती भी था, जो बाल-बाल बचा है। पूरा मामला नंदिनी थाना क्षेत्र के नंदनी बाईपास का बताया जा रहा है। नंदिनी बाईपास रोड का है। हादसे की जानकारी मिलते ही नंदिनी पुलिस मौके पर पहुंची। जहां से शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर और ट्रॉली के बीच का ज्वाइंटर खुल गया था, जिसके चलते ट्रैक्टर ने मॉर्निंग वॉक पर निकले दंपती को अपनी चपेट में ले लिया।

नंदिनी थाना प्रभारी राजेश साहू ने बताया कि ट्रैक्टर की चपेट में आने के बाद महिला वहीं अचेत अवस्था में पड़ी थी। उसका पति नुमान साहू गंभीर रूप से घायल हो गया था। दोनों को अहिवारा शासकीय अस्पताल ले जाया गया। जहां महिला को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं पुरुष का इलाज चल रहा था। कुछ देर बाद उसकी भी मौत हो गई। पुलिस न बताया कि सुबह 6 बजे हादसा हुआ है।

हादसे में नंदिनी निवासी नुमान साहू उम्र 58 साल और पत्नी पिरिसीन साहू उम्र 53 साल की जान गई है। वहीं 7 साल का नाती हादसे में बाल-बाल बचा है। हादसे के बाद से ड्राइवर ट्रैक्टर को छोड़ मौके से फरार हो गया। ASP वेदव्रत सिरमौर ने बताया कि नंदिनी पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचन में लिया है। नुमान साहू किसान था, वह खेती किसानी का काम करता था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस आरोपी ड्राइवर की तलाश कर रही है। जल्द उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सुपेला गदा चौक की शराब भट्टी हटाने की मांग...

भिलाई। सुपेला गदा चौक स्थित शराब दुकान को हटाने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। जनहित संघर्ष समिति ने संरक्षक कन्हैया...

पीएम जनमन आवास में गड़बड़ी पर एक्शन : डिप्टी...

कवर्धा। प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के तहत गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्का मकान दिलाने के नाम पर कथित ठगी का मामला सामने आया...

BOI बैंक में 36.79 लाख की गड़बड़ी : तत्कालीन...

कोंडागांव। जिले के बड़े डोंगर स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में लाखों रुपये की वित्तीय अनियमितता के मामले में राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण...

कागजों में मृत, हकीकत में जिंदा निकले ग्रामीण :...

कवर्धा। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से जुड़े कथित फर्जीवाड़े की जांच अब मध्यप्रदेश से निकलकर छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले तक पहुंच गई है।...