दुर्ग में गायों की खाल से भरा ट्रक जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, महाराष्ट्र की है गाड़ी

दुर्ग। गाय और अन्य जानवरों के खाल से भरे ट्रक को पुलिस ने कुम्हारी टोल प्लाजा के पास पकड़ा है. महाराष्ट्र पासिंग (MH 49) ट्रक के चालक के साथ दो लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है. कुम्हारी पुलिस और यातायात पुलिस ने यह कार्रवाई की है। वहीं पॉयलेटिंग कर रहे दो आरोपी फरार हो गए, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है.

जानकारी के मुताबिक, ट्रक महाराष्ट्र की ओर से आ रही थी. इसकी जानकारी मिलने पर हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता राजनांदगांव से ट्रक का पीछा करते आ रहे थे. कुम्हारी टोल प्लाजा के पास पुलिस की मदद से ट्रक को पकड़ने में कामयाबी मिली. ट्रक चालक और उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया गया है. वहीं गायों के खाल से भरे ट्रक को जब्त कर पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...