मुख्यमंत्री से मिले मनोहर गौशाला के ट्रस्टी, स्कूलों के पाठ्यक्रम में गौ सेवा से संबंधित विषय शामिल करने की मांग… रिसर्च पेपर और गाय एक वरदान किताब भी किया भेंट

रायपुर। मनोहर गौशाला के ट्रस्टी और जीव जंतु कल्याण बोर्ड भारत सरकार के मानद प्रतिनिधि अखिल जैन ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात कर स्कूलों के पाठ्यक्रम में गौ सेवा से संबंधित विषय शामिल करने की मांग की है। ज्ञापन में उन्होंने बताया कि नई सोच वाली नई पीढ़ी ही भविष्य को सकारात्मक बनाए रख सकता है।

उन्होंने कहा कि, इसके लिए बच्चों को मानव सेवा, पर्यावरण सेवा, आर्थिक उत्सर्जन के स्रोत आदि की जानकारी से शिक्षित किया जाता है, लेकिन पशु सेवा, गौ सेवा के प्रति सहानुभूति विकसित नहीं किया जा रहा है। इसे करने से समृद्ध भारत की रूपरेखा तय की जा सकती है। स्कूलों के पाठ्यक्रम में यदि गौ सेवा को भी स्थान दिया गया तो बच्चों में पशुओं के प्रति नई परिकल्पना को जन्म दिया जा सकता है। इससे भविष्य में नए भारत का विकास संभव है। इस विचार पर मुख्यमंत्री ने सकारात्मक आश्वासन दिया है। उन्होंने जल्द ही इसके लिए पहल करने की बात कही है।

मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान सर्वप्रथम उन्होंने गोबर से बने वैदिक माला से मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इसके बाद गौशाला में होने वाले रिसर्च पेपर, गाय एक वरदान किताब, गोबर व किचन वेस्ट से बने मनोहर आर्गेनिक गोल्ड भेंट की। जैन ने गौशला में चल रहे रिसर्च और निर्माणाधीन पशु चिकित्सालय की जानकारी दी। साथ ही कामधेनू माता के दर्शन के लिए निमंत्रण दिया। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद केंद्रीय मंत्री प्रभारी ओडिशा बंगाल के उमेश चंद पोरवाल भी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के श्रमिक की मौत,...

रायपुर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक घायल हो...

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पंजाब से हेरोइन मंगाकर...

दुर्ग। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्मृति नगर थाना पुलिस ने पंजाब से...

दुर्ग पुलिस का ऑनलाइन सट्टा गिरोह पर बड़ा एक्शन,...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के...

शिक्षिका ने बच्चों के सामने किया तंत्र-मंत्र जैसा अनुष्ठान,...

जांजगीर-चांपा। जिले के बलौदा विकासखंड के काठापाली गांव स्थित शासकीय स्कूल में शिक्षिका द्वारा बच्चों के सामने तंत्र-मंत्र जैसी गतिविधि किए जाने का मामला सामने...