हैप्पी पब्लिक स्कूल भिलाई में स्टूडेंट्स को बांटे गए तुलसी के पौधे: तुलसी के गुणों पर वर्कशॉप में छात्रों को दी गई अहम जानकारी… MLA रिकेश सेन ने की थी अपील

भिलाई। हैप्पी पब्लिक स्कूल वैशाली नगर भिलाई में शनिवार को छात्र-छात्राओं को तुलसी के पौधे बांटे गए। साथ ही साथ छात्र छात्राओं के मध्य औषधीय पौधों में विशेष तुलसी के पौधों के गुणों के बारे में जानकारी प्रदान करने के उद्देश से एक वर्कशॉप का भी आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में छात्र-छात्राओं को तुलसी पौधे के औषधीय गुणों के साथ-साथ भारतीय संस्कृति में तुलसी के पौधे की विशेषता से भी अवगत कराया गया। स्टूडेंट्स इस कार्यक्रम में अति उत्साहित नजर आए और सभी ने बढ़ चढ़ कर इसमें हिस्सा लिया। शाला प्रबंधन ने बताया कि इस कार्यक्रम का मूल उद्देश वैशाली नगर के विधायक रिकेश सेन के आह्वान एवं अपील हैं। जिसमे उनका मूल उद्देश्य स्कूली छात्र-छात्राओं के बीच औषधीय पौधों में विशेष तुलसी के पौधों के महत्व की जानकारी प्रदान करना था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जशपुर वनमण्डल ने रचा इतिहास : गोल्डन बुक ऑफ...

रायपुर। पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के क्षेत्र में जशपुर वनमण्डल ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए एक ही दिन में 2 लाख से...

CG News : कपड़े सुखाने के के दौरान हादसा,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कर्रा में एक हृदयविदारक हादसे में पति-पत्नी की करंट लगने से मौत हो...

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...