संदिग्ध परिस्थिति में दंतैल हाथी की मौत, गांव में मची खलबली

जशपुर। जिले के दुलदुला वन परिक्षेत्र के हल्दीमुंडा ढोढीआरा गांव में एक दंतैल हाथी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत का मामला सामने आया है। हाथी की मौत की खबर मिलते ही गांव में खलबली मच गई।

बताया जा रहा है कि ग्रामीणों के माध्यम से वन विभाग को हाथी की मौत की जानकारी मिली। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हाथी की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है।

वन विभाग की टीम घटनास्थल का निरीक्षण कर रही है। हाथी की मौत को लेकर ग्रामीणों के बीच भी तरह-तरह की चर्चाएं हैं। वहीं, घटना के बाद वन विभाग की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं, खासकर इस बात को लेकर कि विभाग को हाथी की मौत की सूचना ग्रामीणों के माध्यम से क्यों मिली। वन विभाग द्वारा जांच के बाद ही हाथी की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पत्नी और उसकी बहनों को गाली देना गंभीर मानसिक...

बिलासपुर। पति-पत्नी के विवाद से जुड़े एक अहम फैसले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने कहा है कि पति का पत्नी और उसकी...

CG News: अब सीमांकन के लिए नहीं जाना पड़ेगा...

रायपुर। जमीन के सीमांकन से जुड़े कामों को लेकर आम लोगों के लिए राहत की खबर है। अब सीमांकन आवेदन और प्रतिवेदन के लिए...

छत्तीसगढ़ में आज भी बारिश का अलर्ट, गरज-चमक के...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदला हुआ है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आज हल्की से मध्यम बारिश होने की...

मंत्रालय की कर्मचारी बस में लगी आग : 30...

रायपुर। नया रायपुर स्थित महानदी भवन के पास बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब शासकीय कर्मचारियों को लेकर जा रही एक चलती...