दुर्ग में 1 करोड़ का फ्रॉड करने वाले दो आरोपी अरेस्ट: नौकरी लगाने के बहाने किया धोखाधड़ी, एक अपराधी UP से पकड़ाया… दुर्ग SP डॉ. अभिषेक पल्लव ने PC में मामले का किया पूरा खुलासा; पढ़िए

दुर्ग-भिलाई। दुर्ग पुलिस ने एक करोड़ रूपए के धोखाधड़ी करने वाले डप आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फरार आरोपी को थाना छावनी पुलिस के पकड़ा है। गिरफ्तार आरोपी का नाम अंकित सिंह, निवासी कानपुर उत्तरप्रदेश और नूतन चौहान, निवासी जिला जांजगीर चांपा है। दोनों ने नौकरी लगाने के नाम पर लगभग एक करोड़ रूपये का फ्रॉड किया था। थाना छावनी में पीड़िता ने लिखित कंप्लेंट दर्ज किया था की दोनों आरोपी ने मुलाकात कर नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी किया है। ये पूरा मामला छावनी थाना क्षेत्र का है।

पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलासा करते हुए बताया की…
जान पहचान है कहते हुए आपके सभी जान पहचान वालो का शासकीय नौकरी, चपरासी, एस आई. बैंक में कर्लक, विधुत विभाग, पुलिस विभाग व अन्य जगहों में नौकरी लगा सकता हूं बोलकर 34,16,006 रूपये का धोखाधडी कर फरार हो गये थे जिनके खिलाफ थाना छावनी में अपराध क्रमांक 413/2022 धारा 420, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर जांच पड़ताल शुरू कि गई। लगभग एक करोड का लेन देन आरोपी अंकित सिंह के खाता स्टेटेमेंट के एनालाइज से 1 करोड रूपये का ट्रांजेक्शन मिला जिसमें 70 लाख रूपये ट्रांजेक्शन की पुष्टि हो चुकी तथा बाकि 30 लाख रूपये का ट्राजेक्शन संदेहास्पद है, जिसकी जांच पडताल जारी है।

आरोपियों को कानपुर (उ.प्र.) और शक्ति (छ.ग.) से किया गया गिरफ्तार : नगर पुलिस अधीक्षक छावनी अनुभाग श्री प्रभात कुमार (भापुसे) के द्वारा बैंक स्टेटमेंट, टेक्नीकल ग्राउंड पर पता करने पर उनके निर्देश एवं मार्गदर्शन में थाना छावनी द्वारा टीम बनाकर सउनि अजय सिंह, आरक्षक अखिलेश मिश्रा को कानपुर भेजा गया जहां अंकित सिंह को नवसरा कानपुर से हिरासत में लिया गया, उसी दिनांक समय को दूसरी टीम गठित कर जांजगीर-चांपा में प्र आरक्षक रामकृष्ण तिवारी एवं आरक्षक आकाश तिवारी द्वारा नूतन चौहान को हिरासत में लेकर थाना लाये जहां विस्तृत पूछताछ पर दोनो आरोपी अंकित एवं नूतन ने अपना अपराध कबूल किया। आरोपियो को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

अन्य थाने में पहले भी है दर्ज अपराध :- इससे पहले भी आरोपी अंकित सिंह के खिलाफ जिला कोरबा के बाल्को थाना में वर्ष 2019 में धारा 120बी, 420 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध हुआ है, जिसमें पीडिता को झांसी में बैंक ऑफ बडोदा में नौकरी लगाने के नाम पर कुल 3,27,000 रूपये का धोखाधड़ी किया था।

अन्य जगहो में भी इसी तरह का अपराध घटित करना / पृथक से संबंधित थानों में कराई जाएगी अपराध दर्ज :- दोनों आरोपियों से कड़ी पूछताछ से जानकारी मिली कि इनके द्वारा ही जांजगिर चांपा के शक्ति में तथा कांकेर में वहां के भोले भाले लोगो को नौकरी लगाने के नाम पर रूपये एठ कर फरार हो जाते थे, जिस संबंध में पीडित पक्षो को तलब करवाकर संबंधित थानों को सूचित कर वहां भी इनके खिलाफ अपराध दर्ज कराई जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मातम में बदली तीजा की खुशियां: पिकअप ने बाइक...

धमतरी। तीजा पर्व की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। हादसा पुरूर के पास...

पत्नी से अवैध संबंध का शक, पति ने पड़ोसी...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। प्रतापपुर...

दहेज में कार नहीं मिलने पर पत्नी को प्रताड़ित...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपोटी में नवविवाहिता की फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में मर्ग जांच के बाद पुलिस ने उसके पति...

यात्रियों की बढ़ी परेशानी, आज और कल रद्द रहेगी...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज और कल कई ट्रेनें रद्द रहेंगी. दरअसल, उरकुरा स्टेशन यार्ड में रीमॉडलिंग का काम चल रहा है, जिसके चलते यह...