दुर्ग में डैकेती के दो आरोपी गिरफ्तार: पति-पत्नी को बंधक बनाकर लूटेरों ने वारदात को दिया था अंजाम… NSPCL कॉलोनी में भी यही थी चोर, दुर्ग पुलिस को कैसे मिली सफलता और कितने जेवरात हुए बरामद? पढ़िए

दुर्ग। दुर्ग पुलिस को डकैती के मामले में बड़ी सफलता मिली है, दुर्ग पुलिस की टीम ने एक अंतर्राज्यीय डकैत गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह जुलाई माह में रसमड़ा में एक दंपति को बंधक बनाकर करीब 20 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकद लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस की विशेष टीम और एसीसीयू ने मिलकर 22 दिनों की कड़ी मेहनत के बाद इन आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की। माल खपाने वाला एजेंट भी दुर्ग पुलिस के हत्थे चढ़ा है। पूरा मामला अंजोरा चौकी क्षेत्र का है।

दरहसल, 8-9 जुलाई को, दुर्ग जिले के गनियारी रोड स्थित दिलीप मिश्रा के घर में अज्ञात नकाबपोश आरोपियों ने घुसकर उन्हें और उनकी पत्नी को बंधक बना लिया। आरोपियों ने हथियार के बल पर आलमारी में रखे लगभग 35 तोला सोने के जेवरात और 26,000 रुपये की नकद राशि लूट ली। घटना के तुरंत बाद, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षक ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष टीम का गठन किया।

पुलिस ने घटना स्थल के आसपास के 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों का विश्लेषण किया और कई मोबाइल नंबरों की जांच की। इसके बाद, मुख्य आरोपी भंगू डावर की पहचान की गई, जो मध्यप्रदेश के धार जिले का निवासी है। गिरफ्तार किए गए अन्य आरोपियों में भूरसिंह चौहान भी शामिल है, जो डकैती में लूटे गए माल को खपाने का काम करता था।

पुलिस ने भंगू डावर से पूछताछ के बाद उसके साथी दिलीप, गणपत, भाया और अनिल राठौर का भी नाम सामने लाया। पुलिस ने भूरसिंह चौहान से भी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की, जिससे लूटे गए माल की बरामदगी की प्रक्रिया शुरू हुई। पुलिस की टीम अब धार म.प्र. में जाकर अन्य आरोपी और लूटे गए जेवरात की बरामदगी के लिए रिमांड पर ले जाएगी।

इस कार्रवाई में एसीसीयू के डीएसपी और उनकी टीम की अहम भूमिका रही। दुर्ग पुलिस की इस सफलता ने न केवल शहर की सुरक्षा को मजबूती प्रदान की है, बल्कि यह भी साबित किया है कि पुलिस किसी भी आपराधिक गतिविधि को रोकने के लिए सजग है। शेष फरार आरोपियों की तलाश जारी है, और उम्मीद की जा रही है कि उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मामले के खुलासे में त्रिनयन एप ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पांच सौ पचास से भी अधिक CCTV कैमरे के फुटेज खंगाले गए है। पतासाजी के दौरान हजार से भी अधिक मोबाईल नंबरों का पुलिस ने विश्लेषण किया है। दुर्ग रसमड़ा के अतिरिक्त NSPCL कालोनी रूआंबांधा दुर्ग, खम्हारडीह क्षेत्र रायपुर और पूर्व में कटघोरा, कोरबा में भी इन आरोपियों ने नकबजनी व डकैती की घटना को अंजाम दिए है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम :-

  • भंगु डावर, उम्र 25, धार, मध्यप्रदेश

बरामद सामान- भंगू से एक सोने की चैन, एक सोने की लॉकेट, एक सोने की मंगलसूत्र, एक सोने की अंगूठी

भूरसिंह चौहान, उम्र 26 वर्ष, धार, मध्यप्रदेश

बरामद सामान- आरोपी भूर सिंह से नगदी 5.200 रूपये एक सोने की नेकलेस जुमला कीमती करीबन 3,20,000 रूपये एवं अन्य जेवरात की बरामदगी हेतु पुलिस रिमांड ली गई है टीम धार जाकर माल बरामद करेगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...

धर्मांतरण विवाद के बीच प्रार्थना सभा के लिए...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में ईसाई धर्म की प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोगों द्वारा प्रशासन को आवेदन...

CMHO निलंबित, महिला स्वास्थ्य अधिकारियों से अभद्रता पर सरकार...

रायपुर। बेमेतरा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. अमृतलाल रोहलेडर को राज्य शासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।...

छत्तीसगढ़ कांस्टेबल भर्ती मामले में राज्य सरकार को सुप्रीम...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कांस्टेबल भर्ती मामले में अभ्यर्थियों के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार की विशेष अनुमति...