ATM में तोड़फोड़: दो युवकों ने वारदात को दिया था अंजाम… दुर्ग पुलिस ने किया अरेस्ट

दुर्ग। दुर्ग के आर्य नगर स्थित अविश एडुकॉम परिसर में इक्विटस स्मॉल फाइनेंस बैंक के ATM में 21 अप्रैल रविवार को दो बदमाशों ने तोड़फोड़ किया। दोनों आरोपी को दुर्ग पुलिस ने गुरुवार 25 अप्रैल को गिरफ्तार कर लिया है। दरहसल रविवार को शुभम कुमार सोनी उम्र 30 सालने मोहन नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दो अज्ञात व्यक्ति द्वारा आर्य नगर दुर्ग स्थित इक्विटस स्मॉल फाइनेंस बैंक के ATM में तोड़फोड़ किया गया है। पुलिस IPC की धारा 457, 427 के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई। पुलिस ने टीम रवाना किया।दुर्ग सिटी ASP अभिषेक झा ने बताया कि, पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल और आसपास लगे CCTV कैमरा का फुटेज खंगाला गया। जिसेक आधार पर संदिग्ध दुर्ग निवासी विक्रम सिंह उम्र 22 साल और राकेश कुमार उम्र 38 साल को पकड़कर उनसे पूछताछ की गई। दोनों आरोपियों ने होना जुर्म स्वीकार किया। आरोपी को पुलिस ने कस्टडी में लेकर गुरुवार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय में पेश किया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

स्मार्ट मीटर को लेकर चरणदास महंत ने सीएम को...

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने प्रदेश में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों को लेकर राज्य सरकार और बिजली विभाग...

छत्तीसगढ़ में बस सेवा बंद करने की चेतावनी, मांगें...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बस सेवा को लेकर एक बार फिर बड़ा मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने अपनी 9 सूत्रीय मांगों को...

CG News: रील देखने के दौरान नेटवर्क गायब होने...

कोरबा। करतला थाना क्षेत्र के केराकछार गांव में मोबाइल का नेटवर्क चले जाने से नाराज एक महिला ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। गंभीर...

छत्तीसगढ़ में बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के केस, 16...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में आज स्वाइन फ्लू के...