Durg News: भारत–साउथ अफ्रीका मैच में ऑनलाइन सट्टा खिलाते दो सटोरिए गिरफ्तार, 50 लाख की सट्टा पट्टी जब्त

दुर्ग। भारत और South Africa national cricket team के बीच चल रहे क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिलाते दो सटोरियों को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से करीब 50 लाख रुपए की सट्टा पट्टी जब्त की गई है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 22 फरवरी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि असरफ नगर, तकियापारा दुर्ग स्थित एक मकान में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे मैच पर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित किया जा रहा है। सूचना के आधार पर सिटी कोतवाली पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने मौके पर छापा मारा।

छापेमारी के दौरान मकान के अंदर एलईडी टीवी पर लाइव मैच चल रहा था और मोबाइल फोन के माध्यम से हार-जीत पर रुपए का दांव लगाया जा रहा था। पुलिस कार्रवाई के दौरान एक आरोपी मौके से फरार हो गया, जबकि दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे क्रिकेट मैच में हार-जीत पर दांव लगवाकर मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के जरिए ऑनलाइन सट्टा खिलाते थे। आरोपियों के खिलाफ सिटी कोतवाली थाना में जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लैपटॉप, एलईडी टीवी, चार मोबाइल फोन, रजिस्टर में लिखी सट्टा पट्टी, एक डॉट पेन, डीवीआर सहित कुल 2 लाख 70 हजार 500 रुपए का सामान जब्त किया है। इसके अलावा करीब 50 लाख रुपए की सट्टा पट्टी भी बरामद की गई है।

गिरफ्तार आरोपी

  • सोहेल अहमद खान उर्फ मामू (35 वर्ष), निवासी असरफ नगर तकियापारा दुर्ग
  • संतोष कुमार गोंड (38 वर्ष), निवासी रुआबांधा कुदरापारा वार्ड नंबर 4 भिलाई नगर दुर्ग

फरार आरोपी

  • शाहिल उर्फ सोनू (31 वर्ष), निवासी असरफ नगर तकियापारा दुर्ग

पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है और मामले में आगे की जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जशपुर वनमण्डल ने रचा इतिहास : गोल्डन बुक ऑफ...

रायपुर। पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के क्षेत्र में जशपुर वनमण्डल ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए एक ही दिन में 2 लाख से...

CG News : कपड़े सुखाने के के दौरान हादसा,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कर्रा में एक हृदयविदारक हादसे में पति-पत्नी की करंट लगने से मौत हो...

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...