ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में होम थिएटर ब्लास्ट होने से दो भाइयों की मौत… डेढ़ साल के मासूम सहित 4 लोग गंभीर… धमाका इतना जबरदस्त की घर का उड़ गया छप्पर, दो दिन पहले ही दहेज में मिला था होम थिएटर गिफ्ट

छत्तीसगढ़ में होम थिएटर ब्लास्ट होने से दो भाइयों की मौत… डेढ़ साल के मासूम सहित 4 लोग गंभीर

कवर्धा। छत्‍तीसगढ़ के कवर्धा जिले में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक होम थिएटर में ब्‍लास्‍ट होने से दो भाइयों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग बुरी तरह घायल हो गए। खबरों के अनुसार मृतक शख्‍स की दो दिन पहले शादी हुई थी। बताया जा रहा है कि होम थियेटर दहेज में मिला था। दरअसल, यह घटना रेंगाखार थाना क्षेत्र के चमारी गांव की है।

चमारी गांव में रहने वाले हेमेंद्र मेरावी की 2 दिन पहले अंजना गांव में शादी हुई थी। दहेज में ही उसे होम थिएटर मिला था। बताया गया है कि सोमवार सुबह 11 से 11.30 बजे के बीच घर के लोगों ने होम थिएटर चालू किया था। उसी दौरान उसमें ब्लास्ट हो गया। जिसकी चपेट में हेमेंद्र आ गया और उसकी मौत हो गई है।

वहीं घटना के बाद हेमेंद्र मेरावी के छोटे भाई राजकुमार, सूरज मेरावी, शिवकुमार, सौरभ (डेढ़ साल), दीपक को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान राजकुमार की भी मौत हो गई। धमाका इतना जबरदस्त था कि कच्चे मकान का छप्पर ही छप्पर उड़ गया। वहीं दीवार भी गिर गई। सामान इधर-उधर हो गए हैं।

घटना के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई थी। जिसके बाद ही घायलों को अस्पताल ले जाया गया था। इस मामले में एएसपी मनीषा रावटे ने बताया कि शादी में जो गिफ्ट मिला था। उसे घर के लोग ट्राई कर रहे थे। उसी दौरान यह हादसा हुआ है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के साथ फोरेंसिक की टीम घटना स्थल पर पहुंचकर ब्लास्ट के कारणों की जांच कर रही है।

यह इलाका नक्सल प्रभावित इलाका है। ऐसे में आशंका है कि नक्सलियों ने इस वारदात को अंजाम दिया हो। या विस्फोटक लाने के लिए होम थिएटर के अंदर विस्फोटक डाला हो। हालांकि अब तक इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पति का दोस्त बना हैवान: 2 साल के बच्चे...

पति का दोस्त बना हैवान क्राइम डेस्क। मध्य प्रदेश के इंदौर से एक दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक शख्स ने पहले...

नगपुरा में पानी समस्या हुई दूर: PHE विभाग ने...

दुर्ग। जिले के ग्राम नगपुरा में लोगों को अब पानी की समस्याएं नहीं होगी। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश के परिपालन में विगत...

दुर्ग जिला अस्पताल में आभा एप का शुभारंभ: अब...

दुर्ग। राज्य नोडल एजेंसी छत्तीसगढ़/ शासकीय मेडिकल कालेज, जिला अस्पताल एवं अन्य स्वास्थ्य सुविधा संस्थानों में अब मरीजों को ओपीडी पर्ची बनाने के लिए...

भिलाई ब्रेकिंग: पति को रास्ते से हटाना चाहती थी...

भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से बड़ी वारदात सामने आई है। यहां अपने पति को रास्ते से हटाने के लिए 50 हजार रुपए में...

ट्रेंडिंग